scriptमंड्रेला में श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू, शोभायात्रा निकाली | jhunjhunu news | Patrika News

मंड्रेला में श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू, शोभायात्रा निकाली

locationझुंझुनूPublished: Mar 17, 2019 12:32:10 pm

Submitted by:

Datar

मंड्रेला में श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू, शोभायात्रा निकालीमण्ड्रेला. कस्बे के श्री श्याम शरण मण्डल के तत्वावधान में श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय 39 वें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत शनिवार शाम बाबा श्याम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मंडावा की प्रसिद्ध ढफ मंडली,अलवर की नृत्य नाटिका के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। शोभायात्रा में बाबा श्री श्याम सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियां भी सजाई गई। झांकियों के पीछे श्री श्याम शरण महिला मंडल की महिलाएं द्वारा निशान यात्रा निकाली गई।

jhunjhunu news

मंड्रेला में श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू, शोभायात्रा निकाली

मंड्रेला में श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू, शोभायात्रा निकाली
मण्ड्रेला. कस्बे के श्री श्याम शरण मण्डल के तत्वावधान में श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय 39 वें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत शनिवार शाम बाबा श्याम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मंडावा की प्रसिद्ध ढफ मंडली,अलवर की नृत्य नाटिका के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। शोभायात्रा में बाबा श्री श्याम सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियां भी सजाई गई। झांकियों के पीछे श्री श्याम शरण महिला मंडल की महिलाएं द्वारा निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में भिवानी का शहनाई बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही। श्याम शरण मण्डल के सुशील रूंगटा ने बताया कि श्याम मंदिर के 39 वेें फाल्गुन महोत्सव के तहत रविवार को जागरण होगा। 18 मार्च को सुबह मंदिर में महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
फाल्गुनी एकादशी जुलूस निकलेगा आज
मंडावा. कस्बे में होली पर्व निकलने वाला फाल्गुनी एकादशी का जुलूस 17 मार्च रविवार रात्रि को अखाड़ा से निकलेगा। परम्परानुसार हरवर्ष की भांति जुलूस में कस्बे की सभी चंग मंडलियां शामिल होंगी। सभी मंडलिया रात्रि करीब 8 बजे अखाड़ा में पहुंचेगी। वहां से धर्म ध्वज के साथ श्रीसर्वहितैशी व्यायाम शाला के संस्थापक श्रीलक्ष्मीधर शुक्ल की प्रतिमा से सजा रथ भी जुलूस के साथ रवाना होगा।
निशान यात्रा में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे
नवलगढ़.गांव डूण्डलोद के श्याम मंदिर में शनिवार से श्याम महोत्सव शुरू हुआ। इस मौके पर हीरानाथ आश्रम के संत जीतनाथ महाराज के सानिध्य में मुख्य मार्गो से होते हुए निशान व कलश यात्रा निकाली गई।
माता शाकम्भरी को अर्पित किए निशान
उदयपुरवाटी. शाकंभरी माता मंदिर के लिए पदयात्रा रवाना हुई। दोपहर को शुरू हुई पदयात्रा शाम को शाकंभरी पहुंची। यहां पदयात्रियों ने माता के मंदिर में निशान अर्पण किए। उदयपुरवाटी. माता शाकंभरी के मंदिर में प्रवासी पावणों ने शाकंभरी के मंगल पाठ किए।शाकंभरी राष्ट्रीय सेवा समिति के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
निशान पदयात्रा आज
नवलगढ़. गांव कोलसिया में श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को दोपहर तीन बजे से निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा श्याम बाबा मंदिर से रवाना होकर जयकारों के साथ गांव के मुख्य चौक पहुंचेगी। रात को जागरण होगा। सोमवार को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
चिड़ावा से वृंदावन के लिए रवाना हुए निशान
चिड़ावा.शेखावाटी के वृंदावन में बाबा पुरुषोत्तमदास के जन्मोत्सव पर होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर शनिवार को निशान पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा के शुभारंभ पर बिहारी जी मंदिर में बाबा पुरुषोत्तम दास की ज्योत ली गई। निशान पूजन हुआ। निशान यात्रा में मंडल के परामर्शदाता मुरारीलाल सुलतानिया, रोहित सुलतानिया, कैलाश सुलतानिया, दिनेश, राजकुमार सुलतानिया, संदीप सुलतानिया, प्रकाश सुलतानिया, राहुल तोदी सहित अन्य शामिल थे।
भोडक़ी गांव से जत्था रवाना
गुढागौडज़ी. भोडक़ी गांव से खाटूधाम के पदयात्रियों का जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर में निशानों की पूजा अर्चना की जिसके बाद यात्रा के लिए प्रस्थान किया। ग्रामीणों ने पदयात्रियों को गांव की मुख्य गलियों में घुमाकर गाजे बाजे व जयकारो के उद्घोष के साथ रवाना किया। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
निशान पूजन के बाद पदयात्रा रवाना
पचलंगी. कस्बे के धीरावाला चौक से शनिवार को खाटू धाम के लिए श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान मे 15 वीं निशान पदयात्रा रवाना हुइ। मंडल के ओमप्रकाश सैन, मोनू चोटिया ने बताया कि धीरावाला बालाजी मंदिर में निशानों का पूजन करवाया गया। इसके बाद प्रदेश खांडल विप्र महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने यात्रा को रवाना किया।
झड़ाया नगर में लगा सेवा शिविर- सीकर दिल्ली मेघा हाइवे पर पचलंगी के पास गांव झड़ाया नगर मुख्य बस स्टेड पर झड़ाया बालाजी मंदिर सेवा समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया गया है। मंदिर पुजारी सीताराम जांगिड़ ने बताया की शिविर में यात्रियों को निशुल्क भोजन, अल्पहार सहित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।
श्याम दीवाना महोत्सव शुरू
खेतड़ी. श्याम दीवाना सेवा संघ त्योन्दा के तत्वावधान में शनिवार को प्रात: कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्याम दीवाना महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। कल्याणजी मन्दिर परिसर में पं. प्रवीण कुमार कौशिक ने कलश पूजन करवाई। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में 531 महिलाएं कलश लिए चल रही थी। कलश यात्रा श्रीकल्याण जी मन्दिर से प्रारम्भ हो प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल श्याम मन्दिर परिसर तक गई। कलश यात्रा के साथ ट्रेक्टर में सजी श्याम प्रभु की झांकी चल रही थी। इस अवसर पर मन्दिर में भण्डारे का भी आयोजन हुआ।
जागरण आज
श्याम दीवाना महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को प्रात: अखण्ड ज्योत प्रज्जवलन के साथ मन्दिर परिसर में भण्डारे का आयोजन होगा। अपरान्ह 3 बजे से रामपुरा बस स्टेण्ड से श्याम मन्दिर त्यौन्दा तक निशान पदयात्रा का आयोजन होगा। रात्रि 9.15 बजे से मन्दिर परिसर में खाखी धाम के महंत रामशरणदास के सानिध्य में रात्रि जागरण होगा। इसमें ममता वाजपेयी जयपुर,दिनेश देव राजस्थानी सहित जयपुर के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में तीसरे दिन सोमवार को प्रात:10 बजे से मन्दिर परिसर में भण्डारे का आयोजन होगा।
jhunjhunu news
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो