scriptचहुंओर गूंजे बाबा के जयकारे, निकली शोभायात्रा | jhunjhunu news | Patrika News

चहुंओर गूंजे बाबा के जयकारे, निकली शोभायात्रा

locationझुंझुनूPublished: Mar 18, 2019 01:21:05 pm

Submitted by:

Datar

चहुंओर गूंजे बाबा के जयकारे, निकली शोभायात्राजयपुर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतिझुंझुनूं. फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर खाटू धाम जाने वाले निशान पदयात्रियों से रविवार को सडक़ें अटी रही। खाटू जाने वाले पदयात्री हाथों में निशान लिए नाचते-गाते बाबा श्याम के जयकारे लगाते चल रहे थे। जिस मार्ग से पदयात्राएं गुजरी माहौल भक्तिमय हो गया। रविवार को दिनभर श्याम महोत्सव के कार्यक्रम हुए। झुंझुनूं शहर में सेठ सांवरिया मित्र मंडल की ओर से निशान पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा फौज का मोहल्ला से शुरू होकर राणी सती रोड पर लावरेश्वर मंदिर स्थित श्याम मंदिर पहुंची।

jhunjhunu news

चहुंओर गूंजे बाबा के जयकारे, निकली शोभायात्रा

चहुंओर गूंजे बाबा के जयकारे, निकली शोभायात्रा
जयपुर के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
झुंझुनूं. फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर खाटू धाम जाने वाले निशान पदयात्रियों से रविवार को सडक़ें अटी रही। खाटू जाने वाले पदयात्री हाथों में निशान लिए नाचते-गाते बाबा श्याम के जयकारे लगाते चल रहे थे। जिस मार्ग से पदयात्राएं गुजरी माहौल भक्तिमय हो गया। रविवार को दिनभर श्याम महोत्सव के कार्यक्रम हुए। झुंझुनूं शहर में सेठ सांवरिया मित्र मंडल की ओर से निशान पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा फौज का मोहल्ला से शुरू होकर राणी सती रोड पर लावरेश्वर मंदिर स्थित श्याम मंदिर पहुंची। फौज का मोहल्ला ने निशानों की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु 51 निशानों के साथ डीजे पर नाचते हुए रवाना हुए। इस मौके जयपुर के कलाकारों की ओर से पेश की गई?बाबा श्याम पर नृत्य नाटिकाओं ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कलाकरों ने मयूर नृत्य समेत अन्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। निशान पदयात्रा फौज का मोहल्ला, स्काउट गाइड मैदान, छावनी बाजार होते हुए श्रीश्याम बाबा के मंदिर पहुंची।
ऊंट-घोड़ों के करतब दिखाए, मन मोहा
बगड़. कस्बे में बाबा श्याम के मेले में निकाली गई शोभयात्रा में एक तरफ जगह-जगह ईत्र-वर्षा, फूलों की बौछार के साथ-साथ अबीर-गुलाल के रंगो में रंगा हुआ था। वहीं दूसरी ओर श्याम मंदिर के सामने मेले में तथा गुरूडा वाले कुएं, बीएल चौक, शीतला मौहल्ले, मुख्य बाजार चौक में लगे मंचों पर कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिकाओं ने कस्बेवासियो को बाबा श्याम की भक्ति में रंग दिया। श्याम मंदिर के 44 वें वार्षिकोत्सव पर मुख्य मंदिर का कोलकाता के कलाकारों द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर तीन बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजे व डीजे पर घोड़े व ऊंट अपने करतब दिखाते चल रहे थे। ट्रेक्टर-ट्रोलियों में राधे-कृृष्ण, श्रीराम-जानकी दरबार, कृष्ण-सुदामा, शंकर अघोरी, शंकर-पार्वती, शंकर-काली, शिव तांडव आदि की महादेव आर्ट ग्रुप सिरसा के कलाकारों की ओर से नृत्य-नाटिका के साथ झांकी सजाकर श्रद्धालुओं के मन को मोह लिया। श्याम रथ के आगे-आगे चल रही चंग मंडली द्वारा ढ़प की थाप पर प्यारों लागे रे यो श्याम बगड़ वालो.., म्हारी सांवरे से लागी प्रीत.., श्याम बाबा के चरणा में रात कटगी.., तेरी मुरली ने मनड़ो मोयो कांहा… सहित अनेक धमाल व भजनों पर श्रद्धालु झूमते दिखे। शोभायात्रा मुख्य मार्गों बीएल चौक, शीतला मौहल्ला, महाराजा रोड़, मुख्य बाजार, अपैक्स टॉवर के आगे से होते हुए श्याम मंदिर पहुंंची। जहां महाआरती के बाद श्याम बाबा को निशान समर्पित कर शिखरबंद पर लगाया गया। दोपहर में कायस्थपुरा के ग्रामीणों ने श्याम मंदिर में बाबा श्याम के निशान ध्वज चढ़ाया। शनिवार रात्रि को श्याम तेरे कितने नाम कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गई।
खाटूधाम के लिए जत्था रवाना
खेतड़ी. श्रीश्याम नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में रविवार को पंचम डाक निशान पदयात्रियो का जत्था खाटूधाम के लिए रवाना हुआ। श्याम मन्दिर में पुजारी ताराचन्द शर्मा ने पालिकाध्यक्ष उमराव सिंह कुमावत के सानिध्य में निशान पूजा करवाई। इस डाक निशान पदयात्रा में 51 पदयात्रियों के जत्थे ने गाजे-बाजे के साथ नगर परिक्रमा का खाटूधाम के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष उमराव सिंह कुमावत, रघु कुमावत, रमेश शर्मा, डा.पारस वर्मा, गोपाल शर्मा, सीताराम कुमावत, विकास पारीक, प्रेम कुमावत, राजेश नालपुरिया, पवन कुमावत आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
त्यौन्दा धाम में चढ़े हजारों निशान
खेतड़ी. त्यौन्दा स्थित श्याम मन्दिर में रविवार को एकादशी के अवसर पर हजारों की संख्या में निशान चढाए गए। श्याम दीवाना संघ के तत्वावधान में रविवार की अपरान्ह 21 सौ पदयात्रियों ने रामपुरा से त्यौन्दा तक निशान लेकर गाजे-बाजे के साथ त्यौन्दा पहुंचे व निशान चढाया। इस अवसर पर किरोड़ीमल अग्रवाल,आत्माराम सरावती,अजय मितल,महेन्द्र डाडा,मुरारीलाल मितल,चिरंजी लाल चौधरी,अशोक शर्मा,सीताराम शर्मा,विनोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया। इसी प्रकार नवयुवक मण्डल रामपुरा के तत्वावधान में रविवार को सुबह 251 पदयात्रियों का जत्था गाजे-बाजे साथ निशान लेकर रामपुरा से त्यौन्दा पहुंचा व निशान चढ़ाए। इस अवसर पर देवीदत शर्मा, प्रमोद कुमार, विष्णु, ज्ञाना देवी, सुशीला देवी, मुकेश कुमार सहित श्रृद्धालु श्याम बाबा की जयकारे लगाते चल रहे थे। इसके अतिरिक्त आस पास के गांवों के सैकड़ों श्याम भक्तों ने धाम पर निशान चढाए।
फागोत्सव में बिखेरी फाल्गुनी छंटा
मुकुंदगढ़.कस्बे में मंडावा रोड पर वार्ड दो स्थित काका चौक में होली पर्व के उपलक्ष में हनुमान मित्र मंडल के तत्वावधान में शनिवार रात से पांच दिवसीय फागोत्सव कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस मौके पर लोक कलाकारों ने बांसुरी की तान और डफ की थाप पर धमालों के साथ फाल्गुनी छंटा बिखेरी। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शक भी होली के रंगो में भीगते रहे। मंडल के चेतन शर्मा, पार्षद राजकुमार चेजारा, मनीष शर्मा, पंकज शर्मा, मनोज स्वामी, जगदीश गुुर्जर, मुकेश शर्मा, मनीष सैनी आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे। उधर, मंडल की ओर से रविवार शाम बच्चों की चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ समेत अन्य खेलकूद स्पद्र्धाएं भी हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कन्हैया जमना में डर लागे रे भर ल्यादे घड़लो
नवलगढ़. अमृतवाणी संघ नवलगढ़ की ओर से विश्व शांति व प्राणी मात्र के कल्याण की कामना के लिए रविवार को राणी शक्ति मंदिर में सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी पाठ हुआ। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा, अमृतवाणी पाठ, रामधुन व राम स्तुति की गई। संजय सिंगड़ोदिया, श्यामसुंदर मोदी, सूर्यकांत चोटिया व सुभाष टेलर ने पगल्या री पायलड़ी भीगे हाथा रो चुड़लो, कन्हैया जमना में डर लागे रे भर ल्यादे घड़लो….भजन सुनाकर भगवान को रिझाया। भजन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाच उठे।
कुलोठ कलां में मेला व कुश्ती दंगल आज
सूरजगढ. फाल्गुन शुक्ल द्वादशी के मौके पर गांव कुलोठ कलां में जय दादा केशव व बाबा आखानाथ का मेला लगेगा। रामवतार धोलिया ने बताया कि सोमवार को इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमे कुश्ती, कबड्डी, दौड़, बालीवॉल, लम्बीकूद सहित अन्य खेल होंगे। इस दौरान मंदिर में जात-जडुले होंगे। विजेता टीम व खिलाडिय़ों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सामाजिक गतिविधियों में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
पुष्प वर्षा से किया स्वागत
नवलगढ़. गांव कोलसिया में श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को निशानयात्रा निकाली गई। यात्रा श्याम बाबा मंदिर से रवाना होकर गाजे बाजे के साथ गांव के मुख्य चौक पहुंची। निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए हवन में दी आहुती
चिड़ावा. वृंदावन (भड़ौंदा कलां) के श्री बिहारीजी मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय धमाल महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को पंचपेड़ पर पंचकुंडीय यज्ञ हुआ। इस दौरान निशान यात्रा निकाली गई। यज्ञ में बिहारीजी मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए आहुतियां दी। इस्लामपुर से वृंदावन तक निशान पदयात्रा निकाली गई तथा भजनों के कार्यक्रम हुए। बाबा पुरुषोत्तम दास का जन्मोत्सव मनाकर मंदिर में निशान अर्पित किए।
पंच पेड़ पर शाम को अखंड ज्योति पाठ हुआ। दीपोत्सव के तहत दीपक जलाकर जीवन से अंधेरे को मिटाने का संकल्प लिया गया। मंडल के परामर्शदाता मुरारीलाल सुलतानिया ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे पंचपेड़ पर महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा और मंदिर से पंचपेड़ तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
jhunjhunu news
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो