5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई फायर के बाद हेजमपुरा के ग्रामीण बोले, हमें जान का खतरा

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें जान का खतरा है।
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

jhunjhunu news

बगड़. हेजमपुरा में गुरुवार रात करीब आठ बजे हुई हवाई फायरिंग को लेकर 20-25 ग्रामीण शनिवार को पुलिस थाने में पहुंचे और थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव से मिलकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें जान का खतरा है।


डर के मारे कोई कहीं अकेला जा भी नहीं सकता। जिस पर थानाधिकारी ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का विश्वास दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश जाट पहले भी कई लोगों से मारपीट कर चुका है। जिनकी अभी तक जांच चल रही है। इस दौरान श्रीराम मेचू, रेखू कुलहरि, महेंद्रसिंह बुडानिया, जिलेसिंह बुडानिया, जगदीश कड़वासरा, सुनील कुमार, मनीराम, अजय, प्रभु सिंह, करणीराम, रोहिताश आदि मौजूद थे। थानाधिकारी इंद्रप्रकाश ने बताया कि हेजमपुरा में गुरुवार को हुई आपसी कहासुनी के बाद झगड़े को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि खाजपुर नया निवासी मुकेश जाट ने फायरिंग की। पुलिस मामले में जांच कर रही है। घटना के अनुसार गुरुवार रात को करीब आठ बजे आपसी रंजिश में फायरिंग का मामला सामने आया था। हेजमपुरा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि गांव का अजय दौड़ लगाकर आ रहा था। रास्ते में सुदेश कालेर ने मारपीट की। कुछ देर बाद खाजपुर नया निवासी मुकेश कुमार जाट बोलेरो लेकर आया। उसने सुनील कुमार को बोलेरो से टक्कर मारने की कोशिश की और हवाई फायर किया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग