
भगवा पताकाओं से अटा बिसाऊ कस्बा
भगवा पताकाओं से अटा बिसाऊ कस्बा
बिसाऊ. कस्बे में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2076 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही है। नए साल के स्वागत में कस्बे में मुख्य बाजार सहित गली मोहल्ले में भगवा ध्वज तथा पताकाएं लगाई जा रही है। बुधवार को देर रात तक दर्जनों युवा कस्बे में केशरिया पताकाओं को लगाने के लिए काम करते देखे गए। गोरक्षा दल के अध्यक्ष कमल जोशी ने बताया कि 6 अप्रेल को आयोजित होने वाली शोभायात्रा की तैयारियां जारी है। युवाओं द्वारा करीब 4 हजार भगवा पताका तथा ध्वज बनाए हैं। हिन्दू नववर्ष के आगमन पर भव्य भगवा शोभायात्रा का आयोजन संतों के सानिध्य में किया जाएगा।
बबाई में रैली कल
खेतड़ी. नव संवतसर पर बबाई में सुन्दरकाण्ड सत्संग मण्डल, बजरंगदल, श्याममित्र मण्डल,मारुति मित्र मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दोपहर 1.15 बजे से भगवा रैली व झांकियों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। संयोजक उमेश गुप्ता,मनीष सांवतिया,मनीष कुमावत व उमाशंकर मिश्र ने बताया कि रैली गणेश मन्दिर से प्रारम्भ हो कस्बे के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी।
121 दीपकों से महाआरती कल
नवलगढ़. वीर बालाजी मित्र मंडल की ओर से विक्रम नवसंवत्सर हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में छह अप्रेल को कस्बे के वीर बालाजी मंदिर में 121 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया जाएगा। संयोजक विशाल पंडित ने बताया कि महाआरती शाम साढ़े बजे से होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए गुरुवार को शहर में जनसम्पर्क किया गया।
Updated on:
05 Apr 2019 12:27 pm
Published on:
05 Apr 2019 12:27 pm
