6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूलानियां मेले में पहलवानों ने दिखाया दम

डूलानियां मेले में पहलवानों ने दिखाया दम पिलानी. डूलानियां स्थित गुडग़ांवा माता मन्दिर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का रविवार की देर शाम को समापन हो गया। उत्सव के चलते मन्दिर को लाइटों से सजाया गया है। रविवार को पूजा अर्चना हवन आदि कार्यक्रम हुए। शाम को मन्दिर प्रांगण में मेला लगा। मेले में कुश्ती के दंगल में द्वारका गांव के भीम ने दमखम दिखाते हुए दंगल जीता। वालीबॉल एवं कबड्डी के फाइनल मैच अंधड़ के चलते रद्द हो गये। मेले में ऊंट दौड़ एवं घुड़ दौड़ सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विजेताओं को नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले शनिवार की रात को मन्दिर में जागरण हुआ।
3 min read
Google source verification
jhunjhunu news

डूलानियां मेले में पहलवानों ने दिखाया दम

डूलानियां मेले में पहलवानों ने दिखाया दम

पिलानी. डूलानियां स्थित गुडग़ांवा माता मन्दिर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का रविवार की देर शाम को समापन हो गया। उत्सव के चलते मन्दिर को लाइटों से सजाया गया है। रविवार को पूजा अर्चना हवन आदि कार्यक्रम हुए। शाम को मन्दिर प्रांगण में मेला लगा। मेले में कुश्ती के दंगल में द्वारका गांव के भीम ने दमखम दिखाते हुए दंगल जीता। वालीबॉल एवं कबड्डी के फाइनल मैच अंधड़ के चलते रद्द हो गये। मेले में ऊंट दौड़ एवं घुड़ दौड़ सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विजेताओं को नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले शनिवार की रात को मन्दिर में जागरण हुआ।
जोडिय़ा में 13 को भरेगा रामनवमी का मेला
सुलताना.जोडिया बालाजी धाम के 114 वें वार्षिकोत्सव पर 13 अप्रेल को रामनवमी पर मेला भरेगा। पुजारी सज्जन कुमार ने बताया कि मेले में कुश्ती होगी। इससे पहले 12 अप्रेल की रात भजनों के कार्यक्रम होंगे। जिसमें कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। उधर, मंदिर के वार्षिकोत्सव की तैयारियां की जा रही है।
पचलंगी में पथवारी का मेला आज
पचलंगी.जीणमाता मेले मे जाने वाले बत्तीसी का संघ मंगलवार को रवाना होगा। इस अवसर पर पचलंगी मे पथवारी माता मंदिर में मेले का आयोजन होगा। कस्बे में संघ के पहुंचने पर जगह जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जाएगा। संघ पथवारी पर पहुंचने पर पदयात्रियों के लिए अलग अलग संगठनों व सेवा समितियों के द्वारा सेवा शिविर लगाए गएहैं। क्षेत्र के राणासर के राजपूत परिवार द्वारा जीण मात को चुनड़ंी की परम्परा कई पीढिय़़ों से आज भी निभाता आ रहा है। इस संघ के प्रतिनिधियों द्वार छठ की रात को जीणमाता मंदिर में माताजी को चुनड़ी चढ़ाई जाएगी।

राकेश पापड़ा ने जीता मेले में कुश्ती दंगल
पचलंगी. इलाके के सराय गांव में नदी तट पर स्थित बावड़ी वाले बालाजी मंदिर के वार्षिक समारोह का रविवार शाम समापन हुआ। इस मौके पर कुश्ती दंगल हुआ। मेला आयोजन समिति व गांव के सरपंच रामचन्द्र सिंह शेखावत, मंदिर पुजारी मालीराम शर्मा ने बताया की दंगल में 51 रुपए से कुश्ती शुरू हुई। जिसमें अन्तिम मुकाबला गांव के हनुमान प्रसाद मोहनपुरिया परिवार के द्वारा 1100 रुपए का हुआ। जिसमें राकेश पापड़ा व महेश कल्याणपुरा थोई के बीच हुए मुकाबले में राकेश पापड़ा विजय रहा।

जीणमाता को किए निशान अर्पित
खिरोड़. खिरोड़ के सांवरमल मूंड के सौजन्य से जीणमाता मंदिर में निशान अर्पित किया गया। इससे पूर्व मूंडों की ढ़ाणी से लेकर खिरोड़ के जीणमाता मंदिर तक निशान पदयात्रा निकाली गई। जो कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली। इस मौके पर भजन संध्या भी हुई।

नंगली धाम में गूंज रहे है माता के जयकारे
खेतड़ी. नंगली सिलेदी सिंह स्थित कुआ धाम पाबूधाम में नवरात्र महोत्सव महंत हजारी सिंह राईका के सानिध्य में मनाया जा रहा है। प्रतिदिन धाम में हवन व महाआरती का आयोजन होता है तथा धाम में 500 लोग रह कर नवरात्र कर रहे है। सोमवार को महाआरती में दशरथ सिंह शेखावत, रामकरण स्वामी, अजय सिंह शेखावत, विक्रम सिंह तंवर, अभय सिंह यादव, बुधराम शास्त्री, मगन सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दशरथ सिंह शेखावत ने बताया कि धाम में 13 अप्रेल रात्रि में जागरण तथा 14 अप्रेल को भण्डारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर 101 कन्याओं को भी भोजन करवाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग