5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी ने दी सूबेदार पिता को मुखाग्नि

मुखाग्नि फौजी के इंजीनियर बेटी बेटी पूनम व बेटे कुलदीप ने दी। बेटी पूनम विद्युत निगम में कनिष्ठ अभियंता है। उसने पहले अर्थी का कंधा दिया फिर भाई के साथ मुखाग्नि की रस्म निभाई।  
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

बेटी ने दी सूबेदार पिता को मुखाग्नि

मण्ड्रेला. दिल्ली में सेना में इलेक्ट्रो मैकेनिकल इंजीनियर कोर में तैनात बोला की ढाणी निवासी सूबेदार दलीप सिंह बोला (46) का उपचार के दौरान रविवार रात को दिल्ली आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। सोमवार को पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।दिल्ली से आई सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि फौजी के इंजीनियर बेटी बेटी पूनम व बेटे कुलदीप ने दी। बेटी पूनम विद्युत निगम में कनिष्ठ अभियंता है। उसने पहले अर्थी का कंधा दिया फिर भाई के साथ मुखाग्नि की रस्म निभाई।


चौथे नंबर के थे दलीप ङ्क्षसह

पांच भाइयों में चौथें नम्बर के दलीप सिंह बोला सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। रविवार को उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी मां मनोहरी देवी, पत्नी अनिता देवी,बेटा कुलदीप बोला एवं बेटी पूनम बोला है। शव यात्रा में ग्राम विकास अधिकारी संजय बाडेटियां, मोहम्मद फारूख खान, संजय राईका, सहीराम बोला, सत्यवीर सिंह,संदीप बोला, ईश्वर सिंह, अमर सिंह बोला आदि मौजूद थे। अंतिम संस्कार से पूर्व दिल्ली से आए सेना के अधिकारी अनिल कुमार ने फौजी के बड़े भाई मोहनलाल को तिरंगा सौंपा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग