4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैफे के उद्घाटन के दिन ही हो गई यह वारदात, सहम गए लोग

जाते समय आरोपितों ने कई राउंड फायरिंग भी किए। जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले युवकों ने अपनी बोलरो जीप पहले ही दूर खड़ी कर दी थी। जिसके बाद वे लोहार चौक में एक कैफे के उद्घाटन कार्यक्रम में आए।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu

jhunjhunu news

झुंझुनूं. गुढागौडज़ी में लुहार चौक में बुधवार देर शाम एक कॉफी कैफे के उद्घाटन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। युवकों ने कैफे के बाहर जूस की दुकान चलाने वाले युवक से पहले मारपीट की, फिर कैफे में जमकर तोडफ़ोड़ की । जाते समय आरोपितों ने कई राउंड फायरिंग भी किए। जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले युवकों ने अपनी बोलरो जीप पहले ही दूर खड़ी कर दी थी। जिसके बाद वे लोहार चौक में एक कैफे के उद्घाटन कार्यक्रम में आए। जहां पर उन्होंने उस कैफे में शीशे तोड़े तथा एक युवक का पिस्तौल से चोट मारकर सिर फोड़ दिया। घायल युवक सुनील कुमार खेदड़ों की ढाणी तन गुढाबावनी का रहने वाला है। वह कैफे के पास अपनी जूस की दुकान चलाता है। कैफे के अन्दर जूस के पैसे मांगने गए सुनील पर बदमाशों ने गालीगलौच की तथा पिस्तौल के पिछले हिस्से से चोट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग घायल को सीएचसी में ले कर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं बदमाश खुलेआम फायङ्क्षरग करते हुए भोड़की चौराहे पर खड़ी अपनी गाड़ी से चंवरा की तरफ भाग गए। पुलिस ने सूचना के बाद नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। कैफे के मालिक कपिल का कहना है कि उसका उन युवकों के साथ किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है। यह घटना कैसे हुई यह उसको नहीं पता।

फायरिंग को देख भयभीत हुए लोग

फायङ्क्षरग की घटना को देखकर बाजार आए हुए लोग व दुकानदार भी भयभीत हो गए। वहां खरीददारी करने आए लोग डर के मारे दुकानों में घुस गए। घटना के बाद लोहार चौक में काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

पुरानी है रंजिश


घटना के सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो बदमाशों का पीछा किया। चंवरा, पचलंगी चौकी सहित क्षेत्र में नाकाबंदी भी करवा दी। बदमाशों की पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई है।


हरदयाल सिंह यादव थानाधिकारी गुढागौडज़ी

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग