5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान जलाएंगे कर्जमाफी आदेश की होली

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
2 min read
Google source verification
jhunjhunu news for kisan sabha

jhunjhunu news for kisan sabha

झुंझुनूं. शिक्षक भवन में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक हुई। अध्यक्षता विद्याधरसिंह गिल ने की।बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष पेमाराम ने कहा कि पूरे राजस्थान में किसान कर्जके आधे-अधूरे आदेश का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस ने पूर्णकर्जमाफी का वादा किया था, वहीं बेरोजगारों को 3500 रुपए मासिक भत्ता देने की घोषणा पूरी नहीं की।उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आठ जनवरी को आदेश की प्रति की होली जलाई जाएगी। इसके साथ ही किसान सभा को मजबूत करने के लिए गांवों में कमेटी व सदस्या बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। मदन यादव ने कहा कि 15 फरवरी तक 25 सौसदस्य बनाए जाएंगे।इस अवसर पर महीपालसिंह भांबू, सुमेर बुडानिया, मूलचंद खंरीटा, महावीर खरबास, ओमप्रकाश ढाका, बजरंलाल मूंड, रामेश्वर डूडी, विजेंद्र कुल्हरी, शिशुपाल, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।

ग्रामीणों के धरने को 53 दिन पूरे
चिड़ावा. कड़ाके की सर्दी के बावजूद धत्तरवाला पंचायत के कुतुबपुरा गांव में मुर्गी फार्म का विरोध जारी है। रविवार 4.3 डिग्री रहे न्यनतम पारे के चलते 53 वें दिन तीन महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें चिड़ावा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। जानकारी के अनुसार धरने में बैठी विनोद देवी, संतोष देवी व सुमन कंवर ने जी घबराने व उल्टी होने की शिकायत की।
जिस पर ग्रामीणों ने एंबुलैंस 108 को सूचना दी। नरहड़ एंबुलैंस के पायलट पवन यादव व इएमटी घनश्याम ने बीमार महिलाओं को राजकीय अस्पताल पहुंचा। जहां विनोद व संतोष की हालत ज्यादा खराब होने पर भर्ती कर लिया गया। डॉ.जितेंद्र यादव ने बीमार महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की।
डॉ.यादव ने बताया कि दोनों मरीजों की जांच करवाई जा रही है। उधर, पूर्व सरपंच नागरमल रावत की अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरने को पूर्व सरपंच शीशराम, गोपीचंद जांगिड़, नरेंद्र बजावा, सुशील डांगी, विनोद सैनी ने संबोधित किया। ग्रामीणों ने चेताया कि प्रशासन द्वारा तय निर्धारित समय में फार्म बंद नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि गांव में मुर्गी फार्म के विरोध में ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार शाम को महिला जीवा देवी की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई थी। शनिवार को धरने पर बैठी दो महिलाओं की तबीयत खराब हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग