4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनूं में एसपी के चालक की दबंगई, सरेआम नाबालिग के साथ कर डाला ऐसा

www.patrika.com/jhunjhunu-news
2 min read
Google source verification
Jhunjhunu Police

Sp office Jhunjhunu

झुंझुनूं.

शहर के किसान कॉलोनी में लोगों के नाबालिग को जबरन उठाकर ले जाने की घटना के विरोध में झुंझुनूं कोतवाली थाने के सामने धरना दिया। मामले को लेकर एसपी के चालक रमेश कुमार ने करीब बीस जनों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने व सोने की चेन तोडऩे, दूसरी तरफ नाबालिग की ओर से एसपी के चालक सहित अन्य के खिलाफ नाबालिग को जबरन उठाकर ले जाने की रिपोर्ट पेश की है।

इधर, रिपोर्ट पेश करने के बाद कोतवाली पुलिस थाने के बाहर महिला ने एक बार फिर नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। हालांकि बेटे की ओर से विरोध करने के बाद मोहल्लेवासियों के बीच-बचाव करने से वह सफल नहीं हो पाई।

सभापति ने की मुलाकात

देर रात हुई घटना को लेकर नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत कोतवाली थाने पहुंचे। वहां मौजूद सीओ सिटी गोपाललाल शर्मा व सीआई गोपाल सिंह ढाका से मुलाकात कर मामले को लेकर चर्चा कर समाधान करने की बात कही।

यह था मामला

झुुंझुनूं की किसान कॉलोनी निवासी महिला के पति का दस साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने बेटे व बेटी के साथ रहती है। उसके घर से सटे मकान में सास-ससुर रहते हैं।
लोगों का कहना था कि कुछ समय से महिला के पास एक युवक का आना-जाना था। यह बात सास-ससुर व बेटे को पसंद नहीं थी। गुरुवार को युवक दुबारा आया। रात को रुकने के बाद सुबह चला गया।

शाम को महिला युवक के साथ लौटी और सामान गाड़ी में डालने लगी। लेकिन बेटे के जाने से इंकार करने कर दिया। इस दौरान युवक पहुंचा, जिसने स्वयं को एसपी का चालक बताते हुए बच्चे को ले जाने लगा।

इस पर लोग एकत्रित हो गए। भीड़ ने एसपी के चालक से मारपीट कर दी। चालक महिला का रिश्तेदार बताया जा रहा है। महिला के बुलाने पर आने की बात सामने आई है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग