5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनूं के इन रास्तों में फंसे तो निकलना मुश्किल

झुंझुनूं. शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं हैं, जहां पर लोग जाम की समस्या से परेशान नहीं हो। ऐसे में शहरवासियों को प्रतिदिन समस्या से जूझना पड़ता है। कभी गुढ़ा मोड पर जाम लग जाता है, तो कभी गांधी चौक, स्टेशन से हवाई पट्टी, बीडीके अस्पताल के सामने चालकों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ता है।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

झुंझुनूं के इन रास्तों में फंसे तो निकलना मुश्किल

झुंझुनूं. शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं हैं, जहां पर लोग जाम की समस्या से परेशान नहीं हो। ऐसे में शहरवासियों को प्रतिदिन समस्या से जूझना पड़ता है। कभी गुढ़ा मोड पर जाम लग जाता है, तो कभी गांधी चौक, स्टेशन से हवाई पट्टी, बीडीके अस्पताल के सामने चालकों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ता है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने से धुंआ व वाहनों करकश ध्वनी भी बहुत बड़ी परेशानी है।ऐसे में शहर में रोज टै्रफिक व्यवस्थाओं की पोल खुल रही है। त्योहारी सीजन के दौरान तो समस्या और अधिक विकट हो जाती है। सुबह से शाम तक लोग पीडि़त रहते हैं।जिन मार्गों पर जाम रहता है, वहां अधिकांश समय ट्रेफिक पुलिसकर्मी नदारद रहते हैं।

बैठक में हुई थी चर्चा
शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए कुछ दिनों पहले कलक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान गुढ़ा मोड पर टै्रफिक सिग्नल लगाने के अलावा यातायात में बाधक बने खंभे को हटाने को लेकर चर्चा हुई थी।इसके अलावा सुगम यातायात के लिए नगरपरिषद प्रशासन पिछले कई माह से पार्किंग बनाने की बात कही गई थी।

सड़कों पर खड़े करते है वाहन
जाम की समस्या का एक कारण वाहन चालकों के सड़कों पर वाहन खड़ा करना भी है।गांधी चौक, बीडीके अस्पताल के सामने में यह समस्या अधिक है। इसके चलते बार-बार जाम की स्थिति बनती है।स्कूलों की छुट्टी होने के समय समस्या और अधिक बढ़ जाती है। जल्दी निकलने के चक्कर में कभी-कभार लड़ाई-झगड़े की नौबत तक आ जाती है।

इनका कहना है...
गुढ़ा मोड सहित शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर सिग्नल लगाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय पर हुई बैठक में प्रस्ताव अधिकारियों को दिया है। पीएचक्यू में बुधवार को बैठक में फिर से अवगत कराया जाएगा।
बिमला बेनीवाल, यातायात प्रभारी झुंझुनूं

हत्या के आरोपी को भेजा जेल
सिंघाना. घरड़ाना कलां गांव के युवक की कुल्हाडी मार कर हत्या करने के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। थानाधिकारी सत्यपाल यादव ने बताया कि घरड़ाना कलां निवासी नरोत्तम उर्फ टीलिया हत्या के मामले में रिमाण्ड पर चल रहा था। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाधिकारी यादव ने बताया कि आरोपी टीलिया की निशानदेह से वारदात के काम में ली गई कुल्हाड़ी को उसके घर से पहले ही बरामद कर लिया था। गौरतलब है कि २० जून २०१८ की रात को मृतक चिरंजीलाल, पंकज उर्फ कालू, नरोत्तम उर्फ टीलिया व योगेश उर्फ योगी ने गांव में बैठकर शराब पार्टी की। जिसमें टीलिया व चिरंजीलाल की बीच कहासुनी हो गई थी। जिसमें दोनों भंयकर आक्रोशित हो गए थे। इसी बीच पंकज उर्फ कालिया व योगेश उर्फ योगी वहां से चले गए थे तथा कुछ देरबाद चिंरजीलाल व टीलिया भी पैदल-पैदल अपने घर की तरफ चले गए थे। कुछ ही देर बाद चिरंजीलाल व टीलिया के बीच फोन पर गाली-गलौच हुई। जिसको लेकर टीलिया आक्रोशित हो गया तथा घर से कुल्हाड़ी लेकर आया तथा चिरंजीलाल पर कुल्हाड़ी से तीन वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग