
अजमेर डिस्कॉम के एमडी हुए नाराज, बैठक में कर दिए एइएन को निलम्बित करने के आदेश
झुंझुनूं .अजमेर डिस्कॉम के एमडी बीएम भामू ने रविवार को निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सख्ती से अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार कर ले और निगम को लापरवाही का अड्डा नहीं बनने देंगे। गुढग़ौडज़ी व मुकुन्दगढ़ में कार्यरत अधिकारियों की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई। कार्य में लापरवाही की शिकायत पर बड़ागांव एइएन आरसी जांगिड़ को निलम्बित कर दिया।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की ओर से अक्सर शुक्रवार के दिन कनेक्शन काटने शिकायत की जाती है। ऐसे में जोडऩे के लिए सोमवार को कार्यालय खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए शनिवार को कनेक्शन जोडऩे की व्यवस्था शुरू करने की बात कही।
एलईडी से बिजली बचत
उन्होंने बताया कि बिजली की बचत के लिए निशुल्क एलईडी बल्ब देने की योजना शुरू की गई है। इसके अलावा खुले ट्रांसफार्मरों से हादसों की रोकथाम के लिए भामाशाहों की मदद से प्रोटेक्शन दीवार बनाई जा रही है।
किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन
इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधि मण्डल एमडी को ज्ञापन सौंपा।जिसमें फ्लेट रेट को यथावत रखने, कुमावास जीएसएस को एईएन ऑफीस बनाने, डूमरा जीएसएस से निजी कर्मचारी हटाने, वीसीआर निरस्त करने आदि की मांग की।ज्ञापन देने वालों में विद्याधर गिल, ख्यालीराम, मामराज, मंगलाराम, भागीरथ, रामकुमार, बजरंग बराला आदि उपस्थित थे।
विद्युत करंट से एक व्यक्ति घायल, झुन्झुनू रैफर
खेतड़ी. रवां गांव में रविवार को एक निजी स्कूल के पोस्टर लगाते समय व्यक्ति विद्युत करंट लगने से घायल हो गया। सरपंच रवां प्रतिनिधि शिवकुमार जेवरिया ने बताया कि रवां निवासी सतवीर मेघवाल(४५) एक दुकान पर चढ कर निजी विद्यालय के पोस्टर लगा रहा था दुकान के ऊपर से गुजर रही ११ हजार विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। जिससे ईलाज के लिए राजकीय अजीत अस्पताल लाए जहा से उसे बीडीके अस्पताल झुन्झुनू रैफर कर दिया गया।
Published on:
09 Jul 2018 03:27 pm
