
kavi sammelan news chirawa
चिड़ावा. मुख्य बाजार स्थित चौरासिया मंदिर में साहित्यकार व कवि डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया की चौथी पुण्यतिथि व पुलवामा में शहीद हुए जवानों की स्मृति में सोमवार रात को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। साहित्यकार डॉ.ओमप्रकाश पचंरगिया स्मृति संस्थान की ओर से हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया थे। अध्यक्षता कवि व गीतकार भागीरथ सिंह भाग्य ने की। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा थी। कवि नागराज शर्मा ने हास्य रचनाओं से लोगों को गुदगुदाया। कवि भाग्य ने बरसात निकलगी बातां मै...प्रस्तुत कर तालियां बटौरी। गीतों के माध्यम से श्रोताओं को प्रेमरस से सराबोर किया।
Read More: एयर स्ट्राइक पर आतिशबाजी, जिलेभर में जश्न
कवि कपिल शर्मा ने कब तक बने कबूतर हम बने निवाला बिल्ली का, कितनी लाशें और चाहिए खून जो खोले दिल्ली का....कविता के माध्यम से कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों की तरफ इशारा किया। युवा कवि कुमार कैलाश कोटा ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर कविता सुनाकर श्रोताओं में जोश भरा। कवि संतोष अरड़ावतिया अंगद ने बेटी कुरान की आयत है, बेटी हर घर की गीता है...के माध्यम से एक बेटी की व्यथा को प्रस्तुत किया। व्यंग्यकार श्याम जांगिड़ ने अपने व्यंग्यों के माध्यम से श्रोताओं को गुदगुदाया। कवि का संचालन कर रहे राजकुमार राज ने शहीद भगत सिंह पर कविता सुनाकर तालिया बटौरी।
वहीं डॉ.एलके शर्मा चिड़ावा, कुमार हर्षित नागौर, राजेश कमाल, उमेश शर्मा आदि ने कविता प्रस्तुत की। नन्हीं बालिका आकांक्षा व दिव्यांगी ने भी अपने नाना डॉ.पचरंगिया की रचनाओं को पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में वयोवृद्ध कवि नागराज शर्मा को साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति सम्मान दिया गया। कवि शर्मा को शॉल ओढाकर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन पूर्व पार्षद मनोहरलाल जांगिड़, राजकुमार राज ने किया। इस मौके पर संस्थान के संरक्षक पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी, गंगा देवी, चन्द्रमौलि पचरंगिया, अनुज शर्मा बगड़, बगड़ पार्षद सुमिता पचरंगिया, पुनीता पचरंगिया, शम्भू पंवार, रजनीकांत ककरानिया, राजकुमारी देवी, झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, राजेंद्र कोच, राधेश्याम सुखाडिय़ा, एडवोकेट रोबिन शर्मा, मनोज खोजी, देवानंद चौधरी, श्रवण पारीक, मास्टर शंकरलाल, सीपी कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।
Updated on:
27 Feb 2019 12:40 pm
Published on:
27 Feb 2019 12:40 pm
