5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद की अंतेष्टि में उमड़े ग्रामीण

खेतड़ी(झुंझुनूं). जम्मू कश्मीर के पुलवामा के पास पींगलाना में आतंकी कामरान व उसके साथियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए खेतडी तहसील के टीबा गांव में हवलदार श्योराम गुर्जर की अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े।
2 min read
Google source verification
Khetadi Shahid News

शहीद की अंतेष्टि में उमड़े ग्रामीण

- आतंकी कामरान से लोहा लेते शहीद हुए झुंझुनूं के श्योराम की
खेतड़ी(झुंझुनूं). जम्मू कश्मीर के पुलवामा के पास पींगलाना में आतंकी कामरान व उसके साथियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए खेतडी तहसील के टीबा गांव के हवलदार श्योराम गुर्जर की अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े। इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। अंत्येष्टि में कई जनप्रतिनिधि व हजारों की संख्या में ग्रामीण हिस्सा लिया। सुबह करीब पांच बजे शहीद की पार्थिव देह सेना के वाहन से जयपुर से खेतड़ी के लिए रवाना हो गई थी। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए गांव के लोगों को सुबह से ही जुटना शुरू हो गया था। वे 55 आरआर बटालियन में कार्यरत थे। अभी उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में थी।

छोटा भाई भी सेना में
श्योराम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इनसे छोटा रूपचन्द भी भारतीय सेना में हिसार में कार्यरत है। तीसरा छोटा भाई रघुवीर घर पर रह कर पढाई कर रहा है। इनके चार वर्ष का पुत्र खुशांक है। शहीद के चार बहने है इनमे झल्ली देवी, भरपाई देवी,सुलोचना व कृष्णा देवी है। इन सभी की शादी हो चुकी है।

पार्थिव देह पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
परिजनों ने पहले शहादत के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। लेकिन सुबह ज्यौं ही सेना के जवान पार्थिव देह लेकर घर पहुंचे तो घर में कोहराम छा गया। इससे पहले मां व वीरांगना सुनीता को शहादत के बारे में नहीं बताया गया था। लेकिन पार्थिव देह के पहुंचने पर परिजनों को संभालना मुश्किल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाई।


घर की छतों पर चढ़े लोग
शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। बाद में पुष्प अर्पित कर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। अंतिम विदाई के दौरान शहीद के साथियों व ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गई।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग