6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक देने से इंकार किया तो दोस्तों ने किया ऐसा कि पुलिस व लोगों के फूले हाथ पैर

खेतड़ी नगर/ खेतड़ी. खेतडी नगर के जगदम्बा मार्केट में किराए से रहने वाले युवक को बाइक देने से इंकार करना उसके साथियों को इतना नागवार गुजरा कि तैश में आकर देशी कट्टे से फायर कर दिया। फायरिंग में गोली युवक के बाएं पर में लगी।
2 min read
Google source verification
khetri nager crime news

बाइक देने से इंकार किया तो दोस्तों ने किया ऐसा कि पुलिस व लोगों के फूले हाथ पैर

- किराये का मकान लेकर रह रहा था युवक
खेतड़ी नगर/ खेतड़ी. खेतडी नगर के जगदम्बा मार्केट में किराए से रहने वाले युवक को बाइक देने से इंकार करना उसके साथियों को इतना नागवार गुजरा कि तैश में आकर देशी कट्टे से फायर कर दिया। फायरिंग में गोली युवक के बाएं पर में लगी। इधर, धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। बाद में घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिए खेतडी के अजीत अस्पताल लाया गया।जहां हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया गया।

थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि पीडि़त बलाणा तन महेन्द्रगढ़ निवासी विकास गुर्जर खेतड़ी नगर के जगदम्बा मार्केट के पास स्थित एक मकान किराए पर ले कर रह रहा है। यहां राजोता गांव की वीपीएस कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा है। विकास ने पर्चा बयान में बताया कि गुर्जरवास निवासी प्रीतम गुर्जर व भरगड़ान की ढाणी निवासी राकेश गुर्जर उसके दोस्त है। शुक्रवार को प्रीतम व राकेश ने उससे बाइक मांगी थी। लेकिन उसने बाइक देने से मना कर दिया था।

पुलिस टीम गठित
सूचना पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने जानलेवा हमला व आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई है।

दीपावली से दो दिन पहले लिया था मकान किराए पर
मकान मालिक सुशीला देवी ने बताया कि विकास कुमार व दो अन्य युवकों ने पढ़ाई का नाम लेकर मकान किराए पर लिया था, जो दीपावली से दो दिन पहले ही आए थे। जबकि आरोपित युवकों का अक्सर आना-जाना लगा रहता था।

सुशीला देवी ने बताया कि विकास व दो अन्य युवकों को मकान खाली करने के लिए कह दिया था। 3-4 दिन पहले मकान का कुछ सामान ले भी गए थे, रजाई व गद्दे शेष बचे थे। विकास कमरे में छोड़ा हुआ सामान लेने के लिए आया था। इसी दौरान उससे कुछ युवकों का झगड़ा हो गया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग