8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवान की हार्ट अटैक से मौत, घर पहुंची तिरंगे में लपटी पार्थिव देह तो मचा कोहराम, 13 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Soldier Dies By Heart Attack: पिता मालाराम गुर्जर बेटे की पार्थिव देह को एक टक निहार रहे थे तथा बार बार मे यह कह रहे थे कि हे भगवान यह क्या हो गया। जवान की चिता को 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस ने मुखाग्नि दी।

3 min read
Google source verification

जवान मदन सिंह गुर्जर के पुत्र और पिता को तिरंगा भेंट करते सेना के अधिकारी (फोटो-पत्रिका)

Last Rites Of Soldier Madan Singh Gurjar: झुंझुनूं के खेतड़ी के बेसरडा गांव में 20 ग्रेनेडियर्स में जम्मू के गुरेज क्षेत्र में तैनात जवान नायक मदन सिंह गुर्जर की पार्थिव देह रविवार को अपराह्न घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।

वीरांगना अनीता देवी व माता घोघडी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता मालाराम गुर्जर बेटे की पार्थिव देह को एक टक निहार रहे थे तथा बार बार मे यह कह रहे थे कि हे भगवान यह क्या हो गया। जवान के घर से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा में भारत माता की जय उद्घोष के साथ भाग लिया।

इस मौके पर जवान की चिता को 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर नायब सूबेदार सुधीर के नेतृत्व में जयपुर से आई 8 मराठा रेजिमेंट की टुकड़ी ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।

जवान की पार्थिव देह के साथ आए 20 गर्डेनियर्स के सूबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नायक मदन सिंह गुर्जर मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई तो उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से उनकी मौत होना बताया।

तीनों भाई है सेना में तैनात

खेती से अपना जीवन यापन करने वाले मालाराम गुर्जर के तीन पुत्र है । जिसमें सबसे बड़ा सूबेदार हंसराम गुर्जर 5 गर्डेनियर्स मेंअसम में तैनात है। द्वितीय नंबर के नायक मदन सिंह गुर्जर 20 ग्रेनेडियर्स में जम्मू के गुरेज में तथा सबसे छोटा भाई कप्तान सिंह सेना की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में फायरमैन के पद पर तैनात है। मदन सिंह का पुत्र प्रिंस जयपुर के एक निजी विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ रहा है।

इन्होंने की पुष्पमाला अर्पित की

जवान की पार्थिव देह पर विधायक खेतड़ी इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ,पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ,पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार सुनील कुमार ,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के तहसील अध्यक्ष कैप्टन केसर देव , छोटे लाल पहलवान सहित दर्जनों लोगों ने पुष्पमाला अर्पित की।

जवान के पिता व पुत्र को भेंट किया तिरंगा

सेना के सूबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह व सेना के अन्य अधिकारियों ने जवान के पिता मालाराम व पुत्र प्रिंस को जवान मदन सिंह की ड्रेस व तिरंगा भेंट किया तो हर किसी की आंखें नम उठी।

निकाली तिरंगा रैली

पुलिस थाना मेहाड़ा से सेना के वाहन में रक्खे पार्थिव देह के साथ जवान के पैतृक गांव बेसरडा स्थित आवास तक युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली। इसमें लगभग 13 डीजे सैकड़ो की संख्या में वाहनों पर सवार हाथों में तिरंगा लिए हुए नवयुवक भारत माता की जय व मदन सिंह गुर्जर अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

महिलाओं ने भी लिया अंतिम यात्रा में भाग

आमतौर पर शव यात्रा में महिलाएं भाग नहीं लेती हैं। परंतु बेसरडा में जवान नायक मदन सिंह गुर्जर की अंतिम यात्रा में दर्जनों महिलाओं ने भी भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग