
झुंझुनूं। झुंझुनूं में एक प्रेमी युगल ने विषाक्त खा लिया। प्रेमिका की इलाज के दौरान जयपुर में मौत हो गई। जबकि प्रेमी की हालात गंभीर बनी हुई है। दोनों करीब महीने भर से घर से फरार चल रहे थे। रात को दोनों झुंझुनूं कोतवाली थाना में पहुंचे थे। जैसे ही थाने में पहुंचे तो दोनों की तबीयत बिगड़ गई।
पुलिस के भी हाथ पांव फुल गए। तुरंत दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जांच के बाद पता चला की दोनों ने विषाक्त खाया है। वहां से हालात गंभीर होने पर दोनों को जयुपर रैफर दिया। जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मृतका दीपिका फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वहीं युवक सुनील खेती बाड़ी का काम करता था।
दोनों झुंझुनू के सिंघाना थाना क्षेत्र के रहते । करीब महीने भर से घर से फरार चल रहे थे। काफी समय से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में युवती की मां ने सिंघाना थाना में 26 जून को एमपीआर भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही सिंघाना पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Published on:
28 Jul 2023 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
