6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवेली से लाखों का सामान पार

उदयपुरवाटी कस्बे के खातियों के मोहल्ले में एक हवेली में सेंध लगाकर चोरों ने 14 ताले तोड़ दिए। अज्ञात चोरों सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर लिया। रविवार दोपहर में परिवार के लोगों को जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर पूछताछ की।
2 min read
Google source verification
Disclosure of theft, two arrested in bhilwara

Disclosure of theft, two arrested in bhilwara

उदयपुरवाटी. कस्बे के खातियों के मोहल्ले में एक हवेली में सेंध लगाकर चोरों ने 14 ताले तोड़ दिए। अज्ञात चोरों सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर लिया। रविवार दोपहर में परिवार के लोगों को जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर पूछताछ की। पुलिस इसे संभवत: शनिवार देर रात का प्रकरण मान कर जांच कर रही है।

चोरों ने हवेली में कैलाश जांगिड़, गंगाराम जांगिड़, हीरालाल जांगिड़, हनुमान जांगिड़, कजोड़ मल जांगिड़, सांवरलाल जांगिड़, व मोहनलाल जांगिड़ आदि के कमरों के ताले तोडकऱ कीमती सामान चुरा लिया। पीडि़त परिवार के हनुमानमल, कैलाशचंद ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लाखों में है। हवेली के लोग फिलहाल जयपुर में निवास करते हैं। यहां परिवार के बुजुर्ग हनुमान मल जांगिड़ ही रह रहे हैं। इस संबंध में शाम तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था।

ट्रेन से कटने पर वृद्ध की मौत
झुंझुनूं. ट्रेन से कटने पर एक वृद्ध की मौत हो गई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।कोतवाली थाने के एएसआई राजेन्द्र ने बताया कि मृतक की शिनाख्त जाखला का बास निवासी मालूराम जाट (65) के रूप में हुई।परिजनों ने बताया कि मालूराम शराब पीने का आदि था, पिछले कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग