5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता के शहीद होने से अनजान तीन वर्षीय बेटे का जज्बा- दुश्मनों को बंदूक से मारते हैं मेरे पापा, मैं भी मारूंगा

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद झुंझुनूं का लाल श्योराम के तीन वर्षीय बेटे का जज्बा देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद झुंझुनूं का लाल श्योराम के तीन वर्षीय बेटे का जज्बा देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा होगा।

पिता के शहीद होने से अनजान तीन वर्षीय बेटे का जज्बा- दुश्मनों को बंदूक से मारते हैं मेरे पापा, मैं भी मारूंगा

झुंझुनूं।

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद झुंझुनूं का लाल श्योराम (Shyoram) के तीन वर्षीय बेटे का जज्बा देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा होगा। शहीद पिता की खबर से अनजान मासूम ने कहा, मेरे पापा फौज में है। दुश्मनों को बंदूक से मारते हैं। मैं भी बड़ा होकर फौज में जाऊंगा। मैं भी दुश्मनों को मारूंगा। मासूम से जब यह बात सुनी तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा के पास पींगलाना में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हवलदार श्योराम शहीद हो गया था। वे 55 आरआर बटालियन में कार्यरत थे। अभी उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में थी।

श्योराम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इनसे छोटा रूपचन्द भी भारतीय सेना (Indian Army) में हिसार में कार्यरत है। तीसरा छोटा भाई रघुवीर घर पर रह कर पढाई कर रहा है। इनके तीन वर्ष का पुत्र खुशांक है। शहीद के चार बहनें हैं इनमे झल्ली देवी, भरपाई देवी, सुलोचना व कृष्णा देवी है।

Read More :

झुंझुनूं के लाल शहीद श्योराम की अंतिम यात्रा रवाना, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग