
नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया
नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया
झुंझुनूं. आजाद हिंद फौज के कमांडर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती बुधवार को जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विभिन्न संगठनों व शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया गया।
जिला मुख्यालय पर आजाद हिंद फौज एसोसिएशन की ओर से सुभाष पार्क में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि आजाद हिंद फौज के सेनानी सेडूराम बुडाना थे। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव देवरोड ने की। न्यू इंडियन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्राओं रविना एंडपार्टी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ.हनुमान प्रसाद, लियाकत अली, विजयपाल राव, खुर्शीद हुसैन, प्रमोद डूडी आदि मौजूद थे। केशव उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पथ संचालन का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एडवोकेट सुमन मोदी थे। अध्यक्षता डॉ.दयाशंकर बावलिया ने की। मुख्य वक्ता जिला सचिव लक्ष्मणसिंह राठौड़ थे। पथ संचालन स्कूल से शुरू होकर बस डिपो से मंडावा मोड की ओर सुभाष मार्ग से होते हुए वापस स्कूल पहुंचा। इस मौके पर प्रधानाचार्यराजेश शर्माआदि मौजूद थे। मान नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र भांबू थे।
अध्यक्षता सुधाकर शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सदीक सैयद, बुधराम सैनी, सतीश खीचड़, गणेश तिवारी, कृष्ण कुमार गावडिय़ा, प्रमोद खंडेलिया, जाकिर झुंझुनूंवाला थे। कवि बीएल सावन ने देश भक्ति की कविता प्रस्तुत की। संचालन मूलचंद झाझडिय़ा ने किया। न्यू इण्डियन पब्लिक सीसै स्कूल में निदेशक लक्ष्मण सिंह मील के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता प्रधानाचार्या सुशीला धायल ने की।
लाम्बा कोंचिग में आयोजित कार्यक्रम के अतिथि फ्रांस निवासी विनाय, लारेन्स, निदेशक शुभकरण लाम्बा, लियाकत अली खान, टेकचन्द शर्मा, चन्द्रप्रकाश शास्त्री, शारदा लाम्बा, सुमन दहिया, सुरेन्द्र सोहू, प्रमोद पूनियां थे।
राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में संस्था संरक्षक विनोद ढूकिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। प्रचार्या डॉ. सुमन जानूं, पिंकेश आदि मौजूद थे। सेठ मोतीलाल टीचर्स एज्यूकेशन कॉलेज में नेताजी बोस की जयंती पर श्रमदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय सचिव जीएल शर्मा थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.दिनेश कुमार सिंह ने की। सेठ मोतीलाल विधि महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एनके वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
झुंझुनूं इंटरनेशनल स्कूल में नेताजी बोस की जयंती मनाई गई। जीवेम समूह के चेयरमैन डॉ.दिलीप मोदी ने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सोमेश भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य विमला झाझडिय़ा, दीपिका शर्मा आदि मौजूद थे।
मुकुंदगढ़. कस्बे के मंजरीदेवी नथमल गाड़ोदिया माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर की ओर से पथ संचलन निकाला गया। सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के संत योगी चैतननाथ के सानिध्य में आयोजित कार्यकम के मुख्य अतिथि थानाप्रभारी रामस्वरूप बराला थे। अध्यक्षता केप्टन रामनिवास बुरी ने की। जेसीटीओ सुनील कुमार जानू ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में 11 पूर्व सैनिकों समेत कस्बे, मंडी और डूंडलोद की विभिन्न संस्थाओं के संस्था प्रधानों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य दीनदयाल स्वामी ने आभार व्यक्त किया। समिति अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, प्रभुदयाल चेजारा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन बृजेंद्र महर्षि ने किया।
नवलगढ़. झुंझुनूं में मंडावा रोड स्थित डीपीएस स्कूल में सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती मनाई गई। प्राचार्य डॉ सतबीर सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसी तरह ज्ञानदीप शिक्षण संस्था में ओमप्रकाश सेन के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।
डूंडलोद स्थित डूण्डलोद पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती प्रधानाचार्य जी. प्रकाश व विद्यालय सचिव बीएल रणवां के आतिथ्य में
मनाई गई।
Updated on:
24 Jan 2019 05:23 pm
Published on:
24 Jan 2019 05:23 pm
