28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के पास कुएं में मिला मां-बेटे का शव, भाई ने यह लगाए आरोप

बगड़ कस्बे के अशोक नगर में एक महिला व उसके पांच साल के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।दोनों के शव घर के पास ही एक कुएं में मिले हैं।
2 min read
Google source verification

झुंझुनूं। बगड़ कस्बे के अशोक नगर में एक महिला व उसके पांच साल के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।दोनों के शव घर के पास ही एक कुएं में मिले हैं। मृतका के भाई ने महिला के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए।

पुलिस के अनुसार अशोक नगर निवासी ममता (30) पत्नी सुरेंद्र कुमार सैनी व उसके पांच साल के बेटे लक्ष्य का शव उनके घर के बाहर बने कुएं में मिला। घरवालों ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह सात बजे दोनों घर पर नहीं दिखे तो उन्होंने तलाश की। बाद में नहीं मिलने पर ममता के पीहर सूरजगढ़ व अन्य रिश्तेदारों को जानकारी दी।

इसके बाद ममता का पति सुरेन्द्र कुमार कुएं की मोटर चलाने गया तो उसे कुएं के बाहर चप्पल दिखी। टॉर्च जलाकर कुएं में देखा तो शव दिखाई दिए। इस पर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर एसएचओ हेमराज मीणा मय टीम के घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में लोरिंग मशीन से दोनों के शव कुएं से बाहर निकलवाए गए। मृतका ममता के एक साल की बेटी भी है।

भाई ने यह लगाए आरोप

मृतका के भाई सूरजगढ़ निवासी कपिल सैनी पुत्र रामलाल ने थाने में रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन की 14 जून 2022 को सुरेंद्र पुत्र गोकुल सैनी निवासी अशोक नगर के साथ शादी हुई थी। बहन की यह दूसरी शादी थी, पहले से उसके एक बेटा था जिसका नाम लक्ष्य है। वह भी बहन के साथ ही रहता था।

शादी के कुछ समय बाद से ही बहन के पति सुरेंद्र कुमार, सास गीता देवी, ससुर गोकुलराम दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। एक दिन पहले 30 जून की रात को भी इन्होंने उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। इस कारण ममता व लक्ष्य ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है या फिर इन लोगों ने उन्हें जबरदस्ती कुएं में डाल दिया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग