नयाबास के पंकज कुमार सैनी ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी के हाल ही में प्रसव से बच्ची पैदा हुई थी, जो अचानक गायब हो गई। मौके पर तलाश किया तो बच्ची घर परिसर में पानी की टंकी में मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया तब तक वह खत्म हो चुकी थी। बच्ची के पिता की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-वीरेंद्र कुमार शर्मा, सीओ सिटी झुंझुनूं