4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओएमजी …..तो मोबाइल ने तोड़ा सात फेरों का बंधन

आरोपी ने बताया कि वह झुंझुनंू रहता था। ऐसे में घर पर पत्नी अकेली रहती थी। पत्नी के पास मोबाइल भी था। जिसे वह छुपाकर रखती थी। दूसरों से बात करती थी। ऐसे में दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने लगी।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

ओएमजी तो मोबाइल ने तोड़ा सात फेरों का बंधन


चिड़ावा. निजामपुरा तन चनाना निवासी विवाहिता सुशीला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात के काम ली चुन्नी भी बरामद कर ली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शक व आपसी अनबन के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी। वह चोरी छिपे से मोबाइल रखती थी। दूसरों से बात करती थी। देर शाम को एसपी गौरव यादव ने थाने पहुंचकर हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी यादव ने बताया कि आरोपी सुनील की अपनी पत्नी सुशीला से लंबे समय से अनबन चल रही थी। जिसके चलते बुधवार रात को सुनील ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, आरोपी तक पहुंचने के लिए एसपी के निर्देश पर डीएसपी प्रतापमल केडिया ने स्पेशल टीम का गठन किया था। जिसमें सीआइ संदीप शर्मा, एसआइ भरतलाल मीणा, चनाना चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव, हैड कांस्टेबल सुभाष लांबा सहित अन्य शामिल थे।

समय पर नहीं बनाती थी खाना

एसपी के अनुसार आरोपी की पत्नी सुशीला समय पर खाना नहीं देती थी। ऐसे में हर रोज अनबन रहती थी। वहीं पति-पत्नी को एक-दूसरे पर शक भी था। जिससे अक्सर दोनों में झगड़ा होता रहता था।
आरोपी ने बताया कि वह झुंझुनंू रहता था। ऐसे में घर पर पत्नी अकेली रहती थी। पत्नी के पास मोबाइल भी था। जिसे वह छुपाकर रखती थी। दूसरों से बात करती थी। ऐसे में दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने लगी। वहीं पत्नी सुशीला को भी पति सुनील पर दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध होने का शक था। दोनों को एक-दूसरे पर शक व अनबन ने हत्याकांड का रूप ले लिया।

हत्या से पहले शराब गटकी
सुनील ने पत्नी सुशीला की बुधवार देर रात को हत्या की। वारदात के समय आरोपी ने शराब पी रखी थी। वारदात के बाद आरोपी सुबह फरार हो गया। आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। चनाना चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव व कांस्टेबल जयपाल ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुखबीर की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।
सुशीला का शुक्रवार सुबह राजकीय अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमाट्र्म हुआ।
इस संबंध में ढाणी क्याराला, नापावाली(नीमकाथाना)निवासी ओंकारमल ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि उनकी बेटी सुशीला उर्फ कौशल्या की हत्या कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग