5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यकर्ता हर बूथ को करें मजबूत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
2 min read
Google source verification
jhunjhunu

कार्यकर्ता हर बूथ को करें मजबूत


नवलगढ. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा है कि आज राष्ट्रविरोधी ताकतें गठबंधन करने में लगी है। लेकिन पूरा देश देख रहा है की कौन सही है कौन गलत और देश को पता चल चुका है की देश का चौकीदार शेर भी है और चौकन्ना भी है। बस जरूरत है की कार्यकर्ता चुनाव तक हर बूथ पर मेरा बूथ सबसे मजबूत करेगा तो निश्चित रूप से हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। वे मंगलवार को कस्बे की मिठुका धर्मशाला में हुई भाजपा शहर मण्डल की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनावों में बूथ स्तर तक जुट जाएं और नए भारत के निर्माण में अपना सहयोग देंवे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने बताया कि लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी की बैठक सम्प्पन्न हो चुकी है। विधानसभावार पंचायत के अनुसार दौरे शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही हर मण्डल में विशेष बूथ महासम्पर्क अभियान कार्यकर्ता द्वारा लगातार घर घर सपर्क करके चलाया जा रहा। लोगो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर खासा उत्साह देखने मिल रहा है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत लोकसभा चुनाव में दर्ज करवाएगी। स्वागत भाषण देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया की आगामी लोकसभा चुनाव में नवलगढ विधानसभा क्षेत्र से सभी कार्यकर्ता पार्टी को बढ़त दिलाएंगे। इसे लेकर कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुटे हैं। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला मंत्री सुनील लांबा, जिला कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, जिला कार्यालय प्रभारी बुद्धराम सैनी, भाजपा नेता जगदीश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह बड़ागांव, भाजपा नेता इंजी. महावीर सिंह शेखावत, भाजयूमो जिलाध्यक्ष सतीश गजराज भी बतौर विशिष्ट अतिथि मंचस्थ थे। मंच का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री प्रकाश सैनी ने किया। इस मौके पर बसावा मंडल अध्यक्ष बीरबल यादव, चेलासी मण्डल अध्यक्ष विजय सिंह शेखावत, भाजपा शहर महामंत्री मनोज सोनी, महामन्त्री रामावतार मुरारका, रूपाराम जांगिड़, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री विनित घोड़ेला, उपाध्यक्ष श्याम सिंह तंवर, युवा मोर्चा प्रभारी चंद्र शेखर शर्मा, अजय शर्मा, ओबीसी अध्यक्ष भानुप्रकाश छापोला, जगदीश जांगिड़, पूर्व सहवर्त सदस्य ईश्वरलाल पारीक, रतनलाल कुमावत, भाजयूमो जिला मंत्री सुनील सामरा, भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री नदीम भाटी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग