4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतवाणी पाठ कर की विश्वशांति की कामना

कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

अमृतवाणी पाठ कर की विश्वशांति की कामना

नवलगढ़. अमृतवाणी संघ नवलगढ़ की ओर से रविवार को राणीशक्ति मंदिर में सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी पाठ करके विश्व शांति व प्राणी मात्र के कल्याण की कामना की गई। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूवात हुई। इसके बाद सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा, अमृतवाणी पाठ, रामधुन व राम स्तुति की गई। सुभाषसिंह कछावा, अशोक शर्मा, संजय सिंगड़ोदिया व श्यामसुंदर मोदी ने सदा ना रहा है, सदा ना रहेगा, जमाना हमारा, दिल किसी का कभी ना दुखाना....भजन सुनाकर भगवान को रिझाया। इस मौके पर पुजारी श्यामबिहारी शर्मा, वासुदेव शर्मा, कैलाश चोटिया, ओमप्रकाश गोयनका मुंबई, सुरेन्द्र त्रिवेदी, कैलाश बिरोलिया, हार्दिक डीडवानिया, सुमन डीडवानिया, दुर्गाप्रसाद डीडवानिया, मुरलीसिंह चौहान, संदीप त्रिवेदी, महेन्द्र सिंगड़ोदिया, विजय मुरारका, घनश्याम चौखानी, महेन्द्र सैनी, सुनील जोशी, अरविंद आशीवाल, मुकेश शर्मा, लक्ष्मण स्वामी, गौरव गुप्ता, मुरलीमनोहर चौबदार, अर्जुनलाल सैनी, हरीराम सैनी, नन्दकिशोर सोनी, पवन सोनी, बाबूलाल चेजारा, सूर्यप्रकाश चोटिया, शिवकुमार सिंगड़ोदिया, सीताराम घोड़ेला, राम मोहन सेकसरिया आदि मौजूद थे।

मुकुंदगढ़. कस्बे के श्रीराम मंदिर में नवसंवत्सर के मौके पर २५१ दीपक से महाआरती की गई। मंदिर पुजारी पंडित विजय शर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व सत्संग समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में श्रीराम हनुमान मित्र मंडली के आशीष गुर्जर, सुभाष शर्मा, मनीष शर्मा, विष्णुकंात महर्षि, चंद्रपाल दूलड़, आनंद घोड़ेला, सुंदर सिंह धाभाई, मनोज चौमाल समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। उधर, मुख्य बस स्टेंड स्थित शिवसेना कार्यालय में भी नवसंवत्सर मनाया गया। उप जिला प्रमुख आनंद कुमार घोड़ेला की अगुवाई में भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष १०८ दीप प्रज्जवलित कर महाआरती की गई। इस मौके पर नगर प्रमुख महेंद्र टेलर, जिला सचिव अजयराज शर्मा,सुशील योगी, मोहनलाल जांगिड़, महेश जोशी, पवन शर्मा, युवा प्रमुख सुनील योगी, मनीष मारवाल आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग