5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा ज्योतिबाराव फुले के जीवन से लें प्रेरणा

फुले जयन्ती पर हुए कई जगह कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

महात्मा ज्योतिबाराव फुले के जीवन से लें प्रेरणा



नवलगढ़. कस्बे के छोटा बस स्टेण्ड के पास स्थित सैनी छात्रावास में गुरुवार को सैनी समाज संस्था की ओर से महात्मा ज्योतिबाराव फुले की जयंति मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद सैनी ने की। इस मौके पर समाजबंधुओं ने छात्रावास में लगी महात्मा ज्योतिबाराव फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सैनी समाज संस्था के पूर्व अध्यक्ष भोजराम सैनी, हरीराम सैनी, निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष गजानन्द सैनी, मनीराम सांखला, गोपीराम सैनी, सत्यनारायण सैनी, फूलचन्द सैनी, विनोद सैनी, मदनलाल सुईवाल, सैनी समाज संस्था के कोषाध्यक्ष बृजलाल सैनी, बाबूलाल सैनी, छींतरमल सैनी, गोपाल सैनी आदि मौजूद थे। वहीं कस्बे के हरिजन बस्ती स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दीपचंद पवार थे। विशिष्ट अतिथि जयसिंह व सीए वीणा चौबदार, स्काउट गाइड के स्थानीय सचिव अर्जुन सिंह, स्काउट गाइड के उप प्रधान मुरली मनोहर चौबदार व कजोड़ मल पंवार थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रामअवतार सबलानिया ने किया। विद्यालय के बच्चों को मंगतूराम खत्री व सीए वीणा चौबदार की ओर से मिठाई वितरित की गई। सेवा ज्योति आरआर मोरारका अस्पताल परिसर में नगरपालिका चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी की अध्यक्षता में फुले जयन्ती मनाई गई। इस मौके पर बाबूलाल सैनी, राजू पापटवाण, राजेन्द्र भास्कर, सुरेश नेहरा आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग