6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आ लौट के आजा हनुमान…

नवलगढ़ में हुआ सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी पाठ
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

आ लौट के आजा हनुमान...

नवलगढ़. अमृतवाणी संघ नवलगढ़ की ओर से रविवार को कस्बे के राणीशक्ति मंदिर में सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी पाठ करके विश्व शांति व प्राणी मात्र के कल्याण की कामना की गई। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूवात हुई। इसके बाद सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा, अमृतवाणी पाठ, रामधुन व राम स्तुति की गई। सुभाषसिंह कछावा, संजय सिंगड़ोदिया व श्यामसुंदर मोदी ने आ लौट के आजा हनुमान, तुझे सियाराम बुलाते हैं... भजन सुनाकर भगवान को रिझाया। कार्यक्रम में पुजारी श्यामबिहारी शर्मा, सुरेन्द्र त्रिवेदी, संदीप त्रिवेदी, ओमप्रकाश शर्मा, विजय मुरारका, सुमन डीडवानिया, अरविंद आशीवाल, शिवकुमार सिंगड़ोदिया, मुरलीसिंह चौहान, कैलाशचंद्र बिरोलिया, अर्जुनलाल सैनी, गिरधारीलाल सैनी, गौरव गुप्ता, हरीराम सैनी, राकेश टेलर, रणजीत अग्रवाल, कृष्णकुमार नायक, मुकेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, विमल बेरीवाल, पवन सोनी, एडवोकेट वेदप्रकाश वर्मा, संतोष त्रिवेदी, महेन्द्र सिंगड़ोदिया, मुरली मनोहर चौबदार, राम मोहन सेकसरिया आदि मौजूद थे।

जागरण 16 को
नवलगढ़. गांव गोठड़ा में झाझड़ रोड पर पिपराली जोहड़ी में स्थित बाबा बालक नाथ के आश्रम में 16 अप्रेल को रात्रि जागरण होगा। समिति सचिव मदनलाल जांगिड़ व प्रकाश चंद्र सोनी ने बताया कि १7 अप्रेल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग