5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालाजी के जयकारों से गंूजा डूंडलोद

हनुमान जयन्ती के मौके पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

बालाजी के जयकारों से गंूजा डूंडलोद

नवलगढ़. डूंडलोद के कंवरपुरा बालाजी धाम में हनुमान जयन्ती के मौके पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हुए। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा व कलशयात्रा सत्यनारायण मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कंवरपुरा धाम पहुंची। शोभायात्रा से पूर्व वीणा के कलाकारों की ओर से धमाल पेश किए गए। शोभायात्रा यात्रा में सजे धजे ऊंट, घोड़े, सजीव झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा से पूर्व पंडित फूलचंद ने मंत्रों के साथ पूजा अर्चना करवाई। सुभाष भूत ने सपत्नीक कलश व ध्वज की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा यात्रा महाराज जसनाथ व संत जीतनाथ के सानिध्य में निकाली गई। इस अवसर केडी यादव, गिरधारी लाल इंदोरिया, बीरबल सिंह गोदारा, राधेश्याम सैनी, मनफूल पूनिया, सुमेर गढवाल, प्रधुम्न शर्मा, उमेश मिश्रा, संजय जैन, प्रदीप शर्मा, सुभीता सीगड़, दलीप, सुरेश नूआवाला, भीम सिंह बडग़ुर्जर, बसन्त कानोडिया आदि मौजूद थे। वहीं शुक्रवार को महाप्रसाद व शाम को महाआरती के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा। आयोजनकर्ता जगदीश पूनिया व सुरेश पूनिया ने आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग