4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबेडकर भवन में घटिया निर्माण पर खटीक समाज हुआ नाराज

नवलगढ़.कस्बे के वार्ड 19 खटीकान मौहल्ले में पानी की टंकी के पास बन रहे अम्बेडकर भवन के घटिया निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को खटीक समाज के लोगों ने विरोध जताया।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

अंबेडकर भवन में घटिया निर्माण पर खटीक समाज हुआ नाराज

नवलगढ़.कस्बे के वार्ड 19 खटीकान मौहल्ले में पानी की टंकी के पास बन रहे अम्बेडकर भवन के घटिया निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को खटीक समाज के लोगों ने विरोध जताया।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य रवि सैनी भी मौके पर पहुंचे। वहीं नगर पालिका के अधिकारी व ठेकेदार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदार को गुणवतापूर्ण कार्य करने के लिए कहा। वहीं समाज के लोगों ने सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर पार्षद विकास कुमार, पार्षद राकेश दायमा, कैलाश असवाल, खटीक समाज नवलगढ़ के युवा अध्यक्ष सुनील सामरिया, बालुराम सामरिया, पर्वत सामरिया, रणजीत सामरिया, सुनील सांखला, रजनीश चावला, संजय सांखला, ओमप्रकाश सांखला, फूलचंद सांखला, रामलाल चौहान आदि मौजूद थे।

अतिक्रमण हटाने के मामले में लगाया भेदभाव का आरोप
मंडावा. नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को पालिकाध्यक्ष राधेश्याम धाभाई की अध्यक्षता में हुई। ईओ सरिता बड़सरा ने बैठक में सीवरेज कार्य की डीपीआर अनुमोदन व भुगतान करने का एजेंडा सदन में रखा। इस एजेंड पर किसी पार्षद ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई। जिस पर सज्जनललाल मिश्रा ने कहा की जब डीपीआर बन गई है तो भुगतान तो संबंधित एजेंसी को करना ही है।

लेकिन गंदे पानी का निकास अंतिम छोर पर जहां किया जाएगा वो स्थान उपयुक्त होना चाहिए। तािक आगे जाकर किसी प्रकार की समस्या नहीं आए। इसकी पूरी जांच कर लेवें। जिस पर ईओ ने जानकारी देते हुए कहा की बिसाऊ मार्ग, रामगढ मार्ग पर दान की जमीन चिहिन्त की गई है। पानी निकासी के लिए इसके अलावा भुतानी जोहड़ी उपयुक्त है। साथ ही कहा कि अतिक्रमण हटाने के मामले में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया था।

पार्षद रामस्वरूप चोपदार ने वार्ड 5 में सराफ कुआं की गुण पर भूमाफियों द्वारा अवैध कब्जा करने की बात रखते हुए कहा की इस कुएंं के दक्षिण व पूर्व की तरफ गुण पर कब्जा हुआ है। जिसको खाली करवाया जाए। पार्षद बनवारीलाल सैनी ने कहा की अतिक्रमण के नाम जो तोडफ़ोड़ की गई वो गैर कानूनी तरीके से कार्रवाई की गई है तथा अतिक्रमण हटाने के मामले में प्रशासन की ओर से भेदभाव किया गया था। इब्राहिम रंगरेज ने बताया कि मुख्य बाजार में गढ वाली गली से आगे फतेहपुर बस स्टैंड तक भी अवैध अतिक्रमण हटवाना चाहिए था जो क्यों छोडा़ गया। इससे साफतौर पर भेदभाव नजर आ रहा है। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष छोटेलाल सैनी, कैलाश शर्मा, नवाब खत्री, रामावतार खटीक, हरिराम चेजारा, इकबाल खत्री, सपना शर्मा, शारदा देवी, राजूदेवी, सुभाषचंद्र टेलर, जेके गोयल सहित पार्षद उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग