6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर कहां गायब हो गया एफसीआई का सहायक प्रबंधक

बड़ौदा में था कार्यरत
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

आखिर कहां गया गायब हो गया एफसीआई का सहायक प्रबंधक



नवलगढ़. निकटवर्ती गांव बिड़ौदी निवासी व बड़ोदा में एफसीआई में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत पवन कुमार शर्मा पिछले करीब साढ़े चार माह से लापता है। कोई खेर खबर नहीं होने के कारण परिजन परेशान है। उनकी गुमशुदगी का मामला भी बड़ोदा के शियाजीगंज थाने में दर्ज करवाया गया है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उनके भाई प्रमोद शर्मा ने बताया कि पवन कुमार शर्मा बड़ौदा में एफसीआई में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 23 सितम्बर 2018 की रात को पवन से अंतिम बार बात हुई थी। उस दौरान उन्होंने प्रमोशन होने का कहते हुए 24 सितम्बर रात को रायपुर जाने की बात कही थी। लेकिन वे उसी रात को ही बड़ौदा में अपने मकान से गायब हो गए। इसको लेकर वहां के थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। लेकिन महीनों बीतने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पवन का मोबाइल, पर्स, घड़ी, डेबिट कार्ड, 10 हजार रुपए समेत अन्य सामान भी उनके मकान पर ही मिला है। उन्होंने बताया कि शियाजीगंज थाने की पुलिस भी उनको ढूंढऩे में कोई रुचि नहीं ले रही है। इसको लेकर २५ मार्च से उनके परिजन व अन्य वहां के पुलिस थाने के सामने धरना देंगे।

दीपावली पर आने वाले थे अपने घर
पवन शर्मा अपने परिवार में तीन भाई है। सबसे बड़े पवन शर्मा थे। उनके एक लड़का व एक लड़की है। वे दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही वे लापता हो गए। पवन को लेकर उनके परिजनों का बुरा हाल है। उनको पवन की चिंता सताए जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग