5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM raje @ बुहाना : गौरव यात्रा में पूर्व प्रधान नीता यादव ने ज्वाइन की BJP

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
cm raje in buhana

Neeta yadav

झुंझुनूं. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा का शेखावाटी में रविवार को दूसरा दिन है। पहले दिन सीकर के नीमकाथाना व झुंझुनूं के खेतड़ी में सभाएं करने के बाद रविवार को सीएम राजे का रथ बुहाना, सिंघाना क्षेत्र में पहुंच गया है। दूसरे दिन बुहाना, सिंघाना, मंडावा व झुंझुनूं में कार्यक्रम हैं।

READ : मामा ने भांजी की नवजात बेटी को इसलिए सवा पांच किलो चांदी से तराजू में तोला

सिंघाना में मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान पूर्व प्रधान नीता यादव ने बीजेपी ज्वाइन की। मुख्यमंत्री राजे ने पूर्व प्रधान यादव को माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। हजारों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के लगाए विजय के नारे लगाए।

इसके बाद सीएम का रथ बुहाना के लिए रवाना हो गया। वे बुहाना के राजकीय आदर्श सीनियर सैकण्डरी स्कूल में सभा को सम्बोधित कर रही हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा ने शनिवार को बरसती बूंदों के बीच झुंझुनूं जिले की सीमा में प्रवेश किया।

सीमा पर प्रभारी मंत्री व भाजपा नेताओं ने सीएम का स्वागत किया। इसके बाद बबाई व पपुरना में स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री रविवार को सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बुहाना, झुंझुनूं व मंडावा में सभा को संबोधित करेंगी। बगड़ से झुंझुनूं के रास्ते में स्वागत के कार्यक्रम सुरक्षा के कारणों से रद्द कर दिए गए हैं।

बुहाना में सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री रथ से सूरजगढ़ व चिड़ावा पहुंचेगी। बरसात होने पर सीएम चिड़ावा से हैलीकॉप्टर में बगड़ पहुचेंगी। बगड़ से भी हैलीकॉप्टर से झुंझुनूं हवाई पट्टी पहुंचेगी। इसके बाद झुंझुनूं में सभा को संबोधित करेगी। मौसम साफ होने पर यात्रा सडक़ मार्ग से झुंझुनूं आएगी।

सुरक्षा कारणों के चलते स्वागत रद्द
टीटी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते मुख्यमंत्री बगड़ से सीधे झुंझुनूं सभा स्थल पहुचेंगी। रास्ते में कही भी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत नहीं कर पाएंगे। प्रभारी मंत्री टीटी ने बताया कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को सभा में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पत्रकार वार्ता में नगरपरिषद सभापति सुदेश अहलावत मौजूद थे।


विरोध को रोकने के लिए कड़ी चौकसी
मुख्यमंत्री की रविवार को होने वाली सभाओं के दौरान किसी भी तरह के विरोध को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन का अमला चाक चौबंद है। हड़ताली कर्मचारियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।


सभा में कड़ी जांच के बाद होगा प्रवेश
मुख्यमंत्री की झुंझुनूं जिले में होने वाली तीनों सभाओं में कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार को इसका पूर्वाभ्यास भी कर लिया है। यात्रा के दौरान पुलिस के जवान हर स्थिति पर नजर रखेंगे। सभा में भी सादा वर्दी में पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग