6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के कर्जमाफी के लिए सड़कों पर उतरेगा विपक्ष

भाजपा का २८ को उपखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन और आठ फरवरी को जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन
less than 1 minute read
Google source verification
opposition-will-also-land-on-roads-for-farmers-debt-waiver

भी श्रेणी के किसानों के कर्जमाफी के लिए सड़कों पर उतरेगा विपक्ष

झुंझुनूं. भाजपा से लोकसभा चुनाव के नियुक्त जिला संयोजक व पूर्व विधायक झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा की थी कि अगर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती है तो दस दिन में सभी किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ कर दिया जाएगा। साथ ही कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में भी इस बिंदू को दोहराया था। परंतु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने हुए एक महीना हो गया। परंतु किसानों की कर्जमाफी को लेकर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। वे शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस अपने वादे से मुकर रही है तथा जनता को मुगालते में रखकर लोकसभा चुनाव में इसका फायदा उठाना चाहती है। परंतु विपक्ष लोगों को भ्रमित नहीं होने देगा। सभी किसानों का संपूर्ण कर्जमाफ करने, बेरोजगारों को साढ़े तीन हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता लागू कराने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी उपखंड मुख्यालय पर २८ जनवरी को प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। वहीं, नौ फरवरी को जिला मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन कर मांगे मनवाने के लिए बाध्य किया जाएगा। इस दौरान सांसद संतोष अहलावत, जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां, सभापति सुदेश अहलावत, जिला महामंत्री राजेश बाबल, राजेंद्र भाम्बू, इंजी. धर्मपाल गुर्जर समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग