
सर्राफा बाजार गुलजार : नवरात्र, धनतेरस, दिवाली और शादियों के चलते ज्वैलरी व सोना-चांदी के सिक्के आदि खरीद रहे लोग
झुंझुनूं. People buying jewelery and gold and silver coins : अंचल में नवरात्र के दिन से ही सर्राफा बाजार में बूम आ गया। पहले दिन से ही सोने-चांदी के शोरूम व दुकानों में जमकर खरीदारी ग्राहक कर रहे हैं। फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही नवरात्र के पहले दिन दिन करोड़ों रुपए गहने बिके हैं। इसके चलते सर्राफा कारोबारियों के चेहरे पर रौनक है। अब वे लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं जिनके घर में विवाह की तैयारियां चल रही है। इसके अलावा फेस्टिवल सीजन के चलते ज्वैलरी के अलावा के अलावा सोने-चांदी के सिक्के समेत अन्य आइटम खरीद रहे हैं। सराफा कारोबारियों की मानें तो इन दिनों बाजार में सबसे अधिक मांग टेंपल ज्वैलरी और एंटिक ज्वैलरी के अलावा अलग-अलग प्रदेशों से आने वाली डिजाइनर ज्वैलरी की मांग बढ़ रही है।
टेंपल, एंटिक व टर्किश कलेक्शन की भी मांग
सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक ग्राहक नए नए कलेक्शन की मांग कर रहे हैं। एक तरफ जहां टेंपल व एंटिक कलेक्शन की मांग भी खूब हो रही है। वही कई ग्राहक टर्किश कलेक्शन की भी मांग कर रहे हैं। इनमें जालीदार गहने होते हैं। उक्त ज्वैलरी के रूख के अलावा हमेल, टेवटा, रानीहार, चुड़ी कड़ा और मंगलसूत्र के अलावा होलो ज्वैलरी को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
इजराइल-हमास युद्ध का पड़ रहा असर
श्राद्ध खत्म होते ही सोने-चांदी के दाम बढऩे लगे है। गहने खरीद ग्राहक सोने-चांदी में निवेश कर रहे रहे हैं। इजराइल और हमास के युद्ध के चलते सोने चांदी के दाम बढऩे लगे हैं। युद्ध लंबा चलता है तो दाम लगातार बढ़ेंगे।
क्या कहते हैं सर्राफा कारोबारी....
''नवरात्र में पहला दिन काफी अच्छा रहा। इस बार फेस्टिवल सीजन में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। छोटे बड़े सभी तरह के ग्राहक आ रहे हैं। नए-नए डिजाइन की ज्वैलरी को पंसद किया जा रहा है। प्रदेश के बाहर से भी नए डिजाइन के गहने मंगवाए गए हैं। देवउठनी एकादशी पर शादी के लिए ही नहीं ग्राहक धनतेरस और दिवाली के लिए पहले से सिक्के समेत अन्य सोने-चांदी के आइटम बुक करा रहे हैं।
शिवकरण जानू, जिलाध्यक्ष ज्वैलर्स एसोसिएशन झुंझुनूं
''फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही ग्राहकों का ज्वैलरी खरीद के प्रति काफी रूझान देखने को मिल रहा है। डायमंड ज्वैलरी के कलेक्शन टॉप ब्रांड्स शामिल हैं। आधुनिक डिजाइनों की ज्वैलरी की एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। हमेल, टेवटा, रखड़ी, मंगलसूत्र, कानों के झुमके, सोने-चांदी के सिक्के मेत टेंपल व एंटिक ज्वैलरी खूब पंसद की जा रही है। -विश्वनाथ सोनी, सर्राफा कारोबारी
''फेस्टिवल सीजन के चलते भाव में तेजी आएगी। चार पांच दिन में तीन हजार के करीब तेजी आ गई। इजराइल-हमास युद्ध के चलते इसमें और तेजी आने के आसार है। ग्राहक ट्रेडिश्नल ज्वैलरी की मांग कर रहा है। इसमें रानीहार, टेवटा, गलसरी, हमेल आदि खरीद रहा है। एंटिक ज्वैलरी भी खूब पंसद की जाने लगी है।
मुकेश जांगिड़, कोषाध्यक्ष ज्वैलर्स एसोसिएशन झुंझुनूं
''इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। नवरात्र में खरीदारी बढ़ रही है। यह सिलसिला धनतेरस तक चलेगा। सोने-चांदी में निवेश बेहतर है। ग्राहक अपने बजट के अनुसार ज्वैलरी खरीद रहे हैं। त्योहार के अनुसार सोने चांदी की खरीदारी बढ़ रही है। सोने की ज्वैलरी में बारीक डिजाइन वाले ज्वैलरी समेत अंगूठी, अलग-अलग रंगों के मोती वाले मंगलसूत्र की भी मांग है।
सुरेश सोनी, सर्राफा कारोबारी
''ग्राहकों का अच्छा रूझान है। भाव अच्छी स्थिति में होने के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक ज्वैलरी खरीद रहे हैं। ग्राहक का टेंपल ज्वैलरी के प्रति ज्यादा रूख हो रहा है। इसके अलावा हमेल, टेवटा, रानीहार, चुड़ी कड़ा और मंगलसूत्र खूब पंसद किए जा रह हैं। होलो ज्वैलरी का वजन कम होने के कारण माला सेट और गलसरी जैसे आइटम की खूब बिक्री हो रही है।
महेश सोनी, सर्राफा कारोबारी
''नवरात्र की शुरुआत से ही ज्वैलरी के प्रति खरीदारी का लोगों में अच्छा रूझान सामने आ रहा है। ज्वैलरी शो-रूम में इस बार एक से बढकऱ एक डिजाइनदार ज्वैलरी उपलब्ध हैं। नवरात्र, धनतेरस, दिवाली और देवउठनी एकादशी के चलते इस बार सराफा बाजार में बूम आएगा। पिछले सीजन की तुलना में इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
सुभाष सोनी, सर्राफा कारोबारी
Published on:
18 Oct 2023 12:43 pm
