5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों ने चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, फिर पुलिस ने जो किया उसके बाद लोगों का खोल उठा खून

जिस घर में चोर घुसे उन लोगों का आरोप था कि चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही उसे छोड़ दिया।
2 min read
Google source verification
people caught thief and Assigned to police after leave in jhunjhunu

ग्रामीणों ने चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, फिर पुलिस जो ने किया उसके बाद लोगों का खोल उठा खून

सुलताना.

बढ़ती चोरियों से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को चौकी के सामने प्रदर्शन किया। पहले हुई चोरियों का खुलासा हुआ ही नहीं कि बीती रात फिर से चोरी के प्रयास किए गए। जिस घर में चोर घुसे उन लोगों का आरोप था कि चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही उसे छोड़ दिया। मामले के अनुसार चिड़ावा रोड पर खेल मैदान के सामने महेंद्र सिंह लुहार का परिवार रहता था। रात को महेंद्र की पत्नी सुगनी देवी अपने घर पर सो रही थी। अचानक रात करीब एक-डेढ़ बजे तीन जने घर में घुस आए। उक्त लोगों ने पीडि़ता सुगनी देवी के नाक व कान से गहने निकालने के प्रयास किए। जाग होने पर सुगनी देवी ने हो-हल्ला कर दिया। जिस पर उसका चाचा गोमाराम मौके पर पहुंचा। बस्ती के लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने भागते समय एक जने को पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में मंगलवार को पीडि़ता सुगनी ने चोरी के प्रयास की शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उधर, गांव में आए दिन हो रही चोरी की वारदात को लेकर शाम को ग्रामीण पुलिस चौकी में एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने पहले हुई चोरियों का भी खुलासा करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व अध्यापक प्यारेलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, विरेंद्रसिंह शेखावत, मोतीलाल सैनी, घीसाराम सैनी, बदामीदेवी, पूर्णमल, दलीपसिंह, मातेंद्रसिंह आदि उपस्थित थे। उधर, चौकी प्रभारी राजेश जांगिड़ ने मामले को संदिग्ध बताया है।

Read More :

राजस्थान में यहां अचानक पलटा मौसम, आसमान में छाए घने बादल, बारिश से मौसम हुआ सुहावना

थाईलैंड में आयोजित वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन, पूरे राजस्थान को है इस बेटी पर गर्व

इस गांव में कई सालों बाद पहली बार आया पानी, ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग