5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महकमे ने दे दिए पुलिस कर्मियों के लिए ये आदेश

झुंझुनूं. दिन-रात की ड्यूटी के कारण तनाव, बीपी, शुगर सहित कई बीमारियों की शिकायत रहने लगती है।
2 min read
Google source verification
police department news

महकमे ने दे दिए पुलिस कर्मियों के लिए ये आदेश

झुंझुनूं. अक्सर पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी के कारण परिजनों को समय नहीं देने की शिकायत करते हैं। दिन-रात की ड्यूटी के कारण तनाव, बीपी, शुगर सहित कई बीमारियों की शिकायत रहने लगती है।पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखने के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से उन्हें सप्ताह में एक दिन का अवकाश देने की कार्य योजना तैयार कर रहा है।

सबकुछ ठीक रहता है तो पुलिसकर्मी भी अन्य विभागों की तरह सप्ताह में एक दिन अपने परिवार के साथ समय बीता सकेंगे। इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को थाने, चौकियों में कार्यरत सुझाव मांगे थे।व्यवस्था लागू होने पर जिले में कार्यरत करीब 1623 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी।वर्तमान में छुट्टी के तौर पर पूरे साल में 25 सीएल व 30 पीएल मिलती है। लेकिन कानून व्यवस्थाओं के चलते सीएल, पीएल भी पूरी नहीं कर पाते हैं।

जिले में करीब 20 थाने हैं, जहां पर पुलिसकर्मी 24 घंटे काम करते हैं।दिन-रात काम करने के बावजूद भी छुट्टी नहीं मिलने से कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है।निर्देशों के बाद कार्मिकों को राहत की उम्मीद बंधी हैं।अधिकारियों की माने तो कार्यालयों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी।महानिरीक्षक, डीआइजी सहित अन्य कार्यालयों में कार्यरतों को इसका फायदा नहीं मिल सकेगा।हालांकि पुलिस अधीक्षक को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा।

रोस्टर होगा तैयार
अवकाश प्रारम्भिक तौर पर थाना प्रभारी, कम्पनी कमांडर व अधीनस्थ कर्मचारियों को ही मिलेगा।थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी रात्रि ड्यूटी के बाद 24 घंटे का रेस्ट सप्ताह में एक बार दिया जाएगा।रात की ड्यूटी के बाद रेस्ट पर जाने पर उसे उस दिन व अगले की दिन की सुबह रोलकॉल तक उपस्थिति में छूट मिल सकेगी।इसको लेकर थाना व चौकियों में पदस्थ कार्मिकों का रोस्टर तैयार हो सकेगा।

ऐसे में पुलिसकर्मी को पता रहेगा कि सप्ताह में किस दिन उसका अवकाश रहेगा।डीजीपी प्रशासन व कानून व्यवस्था ने पुलिस अधीक्षक को पुलिस लाइन, थाना, बटालियन व अन्य स्थानों पर तैनात कार्मिकों की सम्पर्क सभा बुलाकर मुख्यालय के प्रस्ताव के बारे में बताने के लिए कहा गया था।सभा में आए विचारों को मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए थे।

इन परिस्थितियों में नहीं मिलेगा
अधिकारियों की माने तो अन्तरराष्ट्रीय मेले, वीवीआइपी दौरे, चुनाव, मेले, धार्मिक उत्सव व कानून व्यवस्था बिगडऩे की स्थिति को देखते हुए अवकाश नहीं मिल सकेगा।

भिजवा दिए है सुझाव
मुख्यालय की ओर से साप्ताहिक अवकाश के सम्बंध में प्रस्ताव मांगे गए थे।इस सम्बंध में मांगी गई सूचना भेज दी गई है।
गौरव यादव, पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग