5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि सिपाही ने लगा दी 50 फीट गहरे सूखे कुएं में छलांग

चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना खेतड़ी थाने में दी। इस पर खेतड़ी थाने की टीम मौके पर गई तथा कुएं में गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला।
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

police news

खेतड़ी. कस्बे के तीजों वाला बंधे के पास बने एक सूखे कुएं में मंगलवार को खेतड़ी पुलिस का सिपाही गिर गया। जानकारी के अनुसार लगभग 50 फीट गहरे सूखे कुएं में चेनपुली लगी हुई है। मंगलवार दोपहर में एक व्यक्ति चेनपुली के सहारे कुएं में उतरने लगा तथा नीचे जाकर उसके हाथ छूट गए। जिससे वह गिर गया तथा चिल्लाले लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना खेतड़ी थाने में दी। इस पर खेतड़ी थाने की टीम मौके पर गई तथा कुएं में गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला। निकालनेे पर कुएं में गिरे व्यक्ति की पहचान खेतड़ी थाने में कार्यरत सिहापी नेमीचन्द (35) के रूप में हुई। पुलिसकर्मी घायल सिपाही को राजकीय अजीत अस्पताल लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनंू रैफर कर दिया गया। उसके ज्यादा चोट नहीं आई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सिपाही ऊपर से कूदता तो जान जा सकती थी, लेकिन वह खुद चेन पुली के सहारे नीचे उतरा है। लेकिन वह कुएं में क्यों उतरा, इसका पता नहीं चला है।वह सीकर जिले के खाचरियावास कर रहने वाला है।

कई दिनों से बीमार
बंधे के पास कुएं में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना पर पुलिस ने जाकर बाहर निकलवाया। जो हमारे थाने का सिपाही नेमीचन्द है। वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप मे बीमार चल रहा है। कुएं में क्यों गिरा,इसकी जांच करवा रहे हैं।
-शीशराम,थानाधिकारी खेतड़ी

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग