6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी आज बुहाना में

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
2 min read
Google source verification
rahul gandhi in bhuhana

rahul gandhi in bhuhana

झुंझुनूं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को बुहाना में आएंगे। वे यहां पर मंगलवार को दोपहर सवा एक बजे झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श उमा विद्यालय के खेल मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे। यहां अभी से भीड़ जुटना शुरू हो गई है।
मिनट-टू.मिनट रहेगा कार्यक्रम
राहुल गांधी मंगलवार दोपहर 12ण्55 मिनट पर अलवर जिले के मालाखेडा हेलीपेड से उड़ान भरकर दोपहर 1.25 मिनट पर बुहाना के समीप मानपुरा गांव के पास आनंद वाटिका हेलीपेड पर आएंगे। गांधी दोपहर 1ण्35 पर सरकारी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचेगे। 2ण्30 बजे बुहाना हेलीपेड से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। गांधी 1 घंटा 5 मिनट बुहाना ठहरेंगे। गांधी 3.10 पर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगे। हरियाणवी संस्कृति आ रही नजर। मंच से गाने भी हरियानवी ही बज रहे। कार्यक्रम में झुंझुनु जिला के सभी कांग्रेस प्रत्याशी करेंगे वहीं राहुल की सभा मे सचिन पायलट, कुमारी शैलजा, अशोक गहलोत के आने की भी उम्मीद। मण्डावा से 2008 में आमने सामने चुनाव लडऩे वाली सुमित्रा सिंह और रीटा चौधरी बैठी है एकसाथ। कर रही गुफ्तगूं।
मंगलवार को रहेगी इनकी सभा
चुनावी रण में शेखावाटी जीतने के लिए दोनों दलों के दिग्गजों का मंगलवार को शेखावाटी में
डेरा रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार दोपहर को सीकर के खेल स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुहाना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। नवलगढ़ व सरदारशहर में सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी सभाओं को संबोधित करेगी। इसके अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह झुंझुनूं शहर में रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी भी कई स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेंगे।

अब तक इनकी हुए सभाएं
शेखावाटी के रण में अब तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, मायावती, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकऱी व हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, माकपा नेता सुभाषनी अली, वृंदा करात सहित अन्य की सभाएं हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग