
Rajasthan BJP leader kidnap
झुंझुनूं/खेतड़ी. गांव जसरापुर में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गाड़ी में सवार होकर बस स्टैण्ड पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग के बाद वहां मौजूद जसरापुर के पूर्व सरपंच का अपहरण कर लिया। बाद में हाथ-पैर तोड़कर रसुलपुर पीएचसी के पास सुनसान जगह पटककर भाग गए।
घटना की सूचना पर पुलिस पीडि़त को इलाज के लिए राजकीय बीडीके अस्पताल लेकर पहुंची। इधर, आरोपितों की तलाश में जिले में नाकाबंदी कराई गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया चुनावी रंजीश की बात सामने आ रही है। पीडि़त की पत्नी भी गांव से सरपंच रह चुकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जसरापुर पूर्व सरपंच व भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष केदार खींची सुबह बस स्टैण्ड स्थित चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गाड़ी आकर रुकी। अचानक बदलते घटनाक्रम में गाड़ी में सवार बदमाशों ने तीन हवाई फायर किए। दशहत के चलते लोग इधर-उधर हो गए। इस दौरान बदमाशों को अपनी तरफ आता देखकर पूर्व सरपंच खींची दुकान में जाकर छिप गए।
जंगल में ले जाकर तोड़े हाथ-पैर
बाद में बदमाश उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर जंगल की तरफ ले गए। यहां कनपटी पर बंदूक तानकर सरियों से हाथ व पैर पर ताबड़बोड़ वार किए। हाथ-पैर तोडऩे के बाद पूर्व सरपंच को रसुलपुर पीएचसी के सामने पटक दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों को लगने पर पूर्व सरपंच को बचाने के लिए जंगल की तरफ रवाना हुए। भीड़ को अपनी ओर आता देखकर बदमाश वहां से फरार हो गए।
खेतड़ी नगर एसएचओ की लापरवाही आई सामने
परिचितों ने बताया कि करीब चार-पांच दिन पहले भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष व पूर्व सरपंच केदार ने खेतड़ी नगर थानाधिकारी को जान का खतरा होने के लिए आगाह करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन थानाधिकारी की ओर सुनी अनसुनी कर दी गई।
पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे
हमले की जानकारी लगने पर राजकीय बीडीके अस्पताल परिसर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। मामले को लेकर प्रशासन व पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत् करवाते हुए आरोपितों के शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही गई।
पुलिस निष्क्रियता से बढ़ रहे अपराधी
जसरापुर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष केदार खींची पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए सरपंच फोरम के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह भाटीवाड़ ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता से क्षेत्र में अपराधी पनप रहे हैं। पुलिस आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार को नही तो जन आन्दोलन किया जावेगा।
क्षेत्र में बढ रहे अपराध सहन नही होगे
खेतड़ी के पूर्व प्रधान एवं जिला परिषद सदस्य बजरंगसिंह चारावास ने जसरापुर के पूर्व सरपंच केदार खींची पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार करे। क्षेत्र में बढ रहे अपराधों को सहन नही किया जाएगा।
Updated on:
24 Mar 2018 10:00 pm
Published on:
24 Mar 2018 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
