4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार बजे तक 59.40 प्रतिशत हुआ मतदान

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan-election-2018-voting-in-jhujhunu-live-updates

rajasthan-election-2018-voting-in-jhujhunu-live-updates

चार बजे तक 59.40 प्रतिशत हुआ मतदान
झुंझुनूं. जिले में सात विधानसभा सीटों के लिए चल रहे मतदान में शाम चार बजे तक 59.40 प्रतिशत लोगों ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया।दिन बढऩे के साथ-साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। जिले में झुंझुनूं में 56.27, नवलगढ़ में 58.04, खेतड़ी में 61.16, सूरजगढ़ में 60.31, पिलानी में 57.22, उदयपुरवाटी में 60.90, मंडावा में 61.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान से पहले किया स्वागत
जिले में इस बार बनाए गए महिला मतदान केंद्र पर महिला कर्मचारियों ने मतदान करवाने की जिम्मेदारी निभाई। जिला मुख्यालय पर महर्षि दयानंद कॉलेज को महिला मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर मतदान करवाने की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों ने निभाई। यहां पर मतदान करने आए लोगों को तिलकार्चन कर स्वागत किया गया। इसके अलावा जिले में अन्य जगह बनाए गए महिला मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का स्वागत किया गया।
कुतुबपुरा व धतरवाला में चुनाव का बहिष्कार
झुंझुनूं. जिल के चिड़ावा उपखंड की धत्तरवाला ग्राम पंचायत के कुतुबपुरा गांव में मुर्गी फार्म के विरोध में दो बूथों पर मतदान का बहिष्कार किया गया। धतरवाला व कुतुबपुरा बूथ पर मतदान का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया। मतदान बहिष्कार की सूचना पर चिड़ावा तहसीलदार सुरेश कुमार हरसोलिया ग्रामीणों से मिले तथा मतदान करने के लिए समझाइश की। ग्रामीणों ने कहा कि मुर्गी फार्म बंद करने के बाद ही यहां पर मतदान किया जाएगा। मतदान के बहिष्कार के चलते दोनों बूथों पर कर्मचारी मतदाताओं की राह देखते रहे। ग्रामीणों का मुर्गी फार्म के सामने ग्रामीणों का धरना जारी रहा। वहीं नारी पंचायत की डेडाराम की ढाणी में भी मुर्गी फार्म का विरोध जारी रहा। ग्रामीणों ने शुक्रवार को भी धरना दिया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग