4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुरवाटी में तेज तो झुंझुनूं में धीमी गति से हो रहा है मतदान

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
2 min read
Google source verification
Rajasthan election 2018 voting in jhunjhunu live updates

Rajasthan election 2018 voting in jhunjhunu live updates

झुंझुनूं. जिले की सात विधानसभा सीटों में चल रहे मतदान में उदयपुरवाटी में सबसे तेज गति से मतदान चल रहा है। यहां पर सुबह 10 बजे तक 6.65 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं झुंझुनूं में मतदान की गति धीमी चल रही है। यहं पर 10 बजे तक 4.58 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं नवलगढ़ में 6.27, खेतड़ी में 6.23, सूरजगढ़ 6.30, पिलानी 5.93, मंडावा में 6.21 प्रतिशत मतदान हुआ।


सर्दी भी नहीं रोक पा रही है लोगों के उत्साह को

झुंझुनूं. जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। शुक्रवार के सुबह सर्दी होने के बावजूद भी लोगो में मतदान को लेकर उत्साह रहा। मतदान को लेकर महिलाएं- बुजुर्ग- युवाओं सभी में उत्साह था।
16 लाख 40 हजार 653 मतदाता फैसला करेंगे भाग्य का फैसला
झुंझुनूं. झुंझुनूं विधानसभा की सात सीटों का आज करीब 16 लाख 40 हजार 653 मतदाता फैसला करेंगे। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले की सातों सीटों पर विभिन्न दलों और निर्दलीयों के रूप में 92 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य का फैसला इवीएम में बंद होकर 11 दिसंबर को मतगणना के दिन खुलेगा। सातों विधानसभाओं में मतदान के लिए 1770 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 7080 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही 112 माइक्रो आब्जर्वर, 165 सैक्टर मजिस्ट्रेट, विधान सभावार दस एरिया मजिस्ट्रेट व 18 थाना मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। हालांकि मतदान शुरू होने के साथ ही जिले के कई बूथों पर इवीएम मशीन खराब हो गई। झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र बगड़ कस्बे में बूथ संख्या 89 में इवीएम मशीन खराब होने से मतदाता बिना मतदान किए हुए ही वापस लौटने लगे। मशीन खराब होने से तकनीकी कर्मचारी को मौके पर बुलाया गया। मशीन सही होने के बाद लोगो ने मतदान किया। इसके अलावा पुहानिया, श्योपुरा बूथ समेत कई बूथों पर मशीने खराब हो गई। बाद में मशीन सही होने पर लोगो ने मतदान किया।


4500 सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में होगा मतदान

जिले की सातों विधानसभाओं में सुरक्षित मतदान करवाने के लिए 4500 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। 16 अद्र्धसैनिक बलों की टुकडिय़ों सहित आरएसी व पुलिसकर्मी चप्पे.चप्पे पर निगरानी रखेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकए तीन वृत्ताधिकारी सहित अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
पुलिस ने जिले में 160 बूथों को संवेदनशील घोषित किया है। मतदान प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस अधीक्षक को इन सभी जगहों पर सुरक्षित मतदान करवाने के लिए अद्र्धसैनिक बलों को नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन विभाग ने 167 मोबाइल पार्टियां बनाई है।जो कि हर दस मिनट के भीतर केन्द्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट करेगा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग