10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : तारानगर में पीएम मोदी ने ललकारा, बोले – राजस्थान की रक्षा के लिए कांग्रेस का हटना जरूरी

PM Modi Taranagar Visit : पीएम नरेंद्र मोदी ने तारानगर के बालाजी जोहड़ में एक बड़ी जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। तारानगर से भाजपा के टिकट पर राजेन्द्र राठौड़ चुनाव लड़ रहे हैं।

3 min read
Google source verification
modi_taranager.jpg

PM Modi Taranagar Visit

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज रविवार 19 नवम्बर को चुरू के तारानगर पहुंचे। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। तारानगर से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राठौड़ चुनाव लड़ रहे हैं। राजेन्द्र राठौड़ के पक्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने तारानगर के बालाजी जोहड़ में एक बड़ी जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मंच पर आकर सबसे पहले पीएम मोदी ने जय जयकारा किया। इसके बाद उन्होंने कहाकि इस भूमि को कांग्रेस ने नजर लगा दी है। ऐसी भूमि की संतानों को कांग्रेस ने छलने की कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस के राज्य में इस भूमि पर ईश्वर का नाम लेना दूभर हो गया है। कांग्रेस राजस्थान में शोभायात्रा भी नहीं निकलने देती है। राजस्थान की रक्षा के लिए यहां से कांग्रेस सरकार को हटना जरूरी है।



सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को आउट करेंगे

विश्वकप क्रिकेट फाइनल मैच को बहाना बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, पूरा देश क्रिकेट के जोश से भरा है। कांग्रेस के लोग एक दूसरे को रन आउट करने में जुटे हैं। कांग्रेस के लोग मैच फिक्सिंग में जुटा हुआ है। कांग्रेस के लोग क्या रन बनाएंगे। हमें तो हर बूथ पर सेंचुरी बनाना है। सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को आउट करेंगे। सरकार बनी तो विकास का स्कोर बनेगा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भरतपुर जनसभा में पीएम मोदी बोले, 3 दिसम्बर को कांग्रेस छूमंतर हो जाएगी


जनता डबल इंजन की सरकार बनाए - राजेंद्र राठौड़

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व तारानगर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राठौड़ ने राजस्था कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। किसानों की समस्या, बेरोजगारी, पेपर लीक मामला, कानून व्यवस्था, नहर मुद्दा, पानी की समस्या को जनता के सामने उठाया। बिजली पर राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, अंधेर नगरी चौपट राजा। उन्होंने कहा कि आज तक रेल से यह क्षेत्र नहीं जुड़ा है। जनता डबल इंजन की सरकार बनाएं।

झुंझुनू में पीएम मोदी बोले - राजस्थान में जादूगर-बाजीगर का चल रहा था खेल

तारानगर के बाद झुंझुनू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक सार्वजनिक संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माना कि उनके विधायकों और उम्मीदवारों ने पिछले 5 साल में कोई काम नहीं किया। ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान में जादूगर और बाजीगर का खेल चल रहा था। जादूगर कुर्सी बचाने में व्यस्त थे और बाजीगर कुर्सी गिराने में लगे थे। जिस कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया, क्या उन्हें यहां सत्ता में वापस आना चाहिए?

तारानगर में राजेन्द्र राठौड़ और नरेंद्र बुडानिया में है मुकाबला

तारानगर में प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा दौरा है। इस बार तारानगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस-भाजपा दोनों का नजर है। बताया जा रहा हे कि इस जनसभा में करीब 50 हजार जनता के आने की संभावना है। राजस्थान की तारानगर हॉट सीट है। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राठौड़ को कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र बुडानिया चुनौती दे रहे हैं। तारानगर आठ विधानसभा सीटों का केंद्र बिंदू हैं। अभी इन आठ सीट में से 2 पर भगवा पताका फैल रही है। झुंझुनूं में भी पीएम मोदी जनसभा दोपहर 1.45 बजे होगी।

तारानगर हॉट सीट का इतिहास सिर्फ 46 साल पुराना

शेखावाटी की तारानगर विधानसभा सीट का इतिहास सिर्फ 46 साल पुराना है। तारानगर विधानसभा सीट पर अब तक 10 विधानसभा चुनाव हुए। जिसमें 6 बार कांग्रेस, दो बार भाजपा और दो बार जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के नरेंद्र बुढ़ानियां यहां से मौजूदा विधायक हैं। इस सीट से राजेंद्र राठौड़ दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2008 में यहां से विधायक रह चुके हैं। बसपा ने छोटूराम को यहां से उतारा है। तारानगर विधानसभा क्षेत्र का गठन 1977 में हुआ।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : नागौर में पीएम मोदी ने कहा, बेटा कह रहा है पापा की सरकार नहीं आएगी


बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग