5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

..कर्ज माफ़ी को लेकर गहलोत सरकार से किसानों की गुहार! बोले – ‘कर्ज माफी में विसंगति दूर करे सरकार’

कर्ज माफ़ी को लेकर गहलोत सरकार से किसानों की गुहार! बोले - 'कर्ज माफी में विसंगति दूर करे सरकार'
less than 1 minute read
Google source verification

झुंझुनू।

राजस्थान में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद हुई किसान कर्ज माफ़ी की घोषणा से प्रदेश के किसान खुश नहीं है। प्रदेश के झुंझुनू जिले के किसानों ने गहलोत सरकार से गुहार लगाई है। किसानों का कहना कि सरकार कर्ज माफी में विसंगति दूर करें।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हस्ताक्षरित ज्ञापन प्रेषित कर किसानों की कर्ज माफी में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग की है।

प्रेषित ज्ञापन में लिखा गया है कि राज्य सरकार की तरफ से डिफाल्टर का कर्ज माफ किया गया है। नियमित कर्जे की राशि चुकाने वाले किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया है। राज्य सरकार को एक ऐसा नियम बनाना चाहिए जिसमें समानता के साथ सभी किसानों की कर्ज माफी हो सके।

ज्ञापन में लिखा है कि केवल डिफाल्टर किसान की कर्ज माफी करना अन्य किसानों की अनदेखी होगी। जिन किसानों ने समय पर किश्त भरी है उनकी नकदी उन्हें वापिस करके दो लाख रुपये तक की राशि माफ की जाए। इसके अलावा कर्ज माफी के निर्देश स्पष्ट होने के साथ सभी बैंकों को निर्देेशित किया जाए।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग