
प्रतीकात्मक तस्वीर
झुंझुनूं. सदर थानाक्षेत्र के गांव दोरासर में एक बाइक कार से टकराकर डंपर में घुस गई। इससे बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि गोठड़ा निवासी सुनील 32 पुत्र मदनलाल, होशियारसिंह 75 पुत्र बेगाराम व बिलवा निवासी संजय पुत्र रोहिताश कॉपर से बड़ागांव होते हुए झुंझुनूं आ रहे थे।
कार से टकराई और डंपर में जा घुसी बाइक:
दोरासर के नजदीक एक पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से टकराई और डंपर में जा घुसी। हादसे में घायल तीनों बाइक सवार को एम्बुलेंस की मदद से बीडीके अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। होशियारसिंह को जयपुर रेफर किया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घायल संजय का बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शादी में बनाते हैं रोटियां:
हादसे में मृतक युवक व बुजुर्ग ब्याह-शादियों में रोटी बनाने का काम करते थे। शुक्रवार को तीनों झुंझुनूं में एक शादी में रोटियां बनाने के लिए आ रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया ।
Published on:
25 Mar 2023, 5:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.