4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता बोली धरातल पर नजर नहीं आ रहा विकास

नवलगढ़. राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू की गई जागो जनमत यात्रा शुक्रवार को नवलगढ़ पहुंची। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में लोगों को अधिक से अधिक जागरुक कर सभी को वोट डालने के लिए शपथ दिलवाई गई। यात्रा कस्बे के घूमचक्कर सर्किल के पास स्थित हर्ष मेरिज गार्डन पहुंची। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजेन्द्र सिंह डोटासरा ने कहा कि क्षेत्र में आमजनता को विकास के नाम पर गुमराह किया गया है।
3 min read
Google source verification
rajasthan patrika jago janmat campign

जनता बोली धरातल पर नजर नहीं आ रहा विकास

जनता बोली धरातल पर नजर नहीं आ रहा विकास
नवलगढ़. राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू की गई जागो जनमत यात्रा शुक्रवार को नवलगढ़ पहुंची। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में लोगों को अधिक से अधिक जागरुक कर सभी को वोट डालने के लिए शपथ दिलवाई गई। यात्रा कस्बे के घूमचक्कर सर्किल के पास स्थित हर्ष मेरिज गार्डन पहुंची। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजेन्द्र सिंह डोटासरा ने कहा कि क्षेत्र में आमजनता को विकास के नाम पर गुमराह किया गया है। गत पांच वर्ष में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। कस्बे के बकरामंडी में बरसाती पानी व गंदे पानी की निकासी की समस्या का वर्षों बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। धर्मेन्द्र पारीक ने कहा कि गत पांच वर्ष में खूब विकास कार्यहुए हैं। हर क्षेत्र में काम हुए हैं। सीवरेज का काम चल रहा है।

हालांकि सीवरेज के कारण सड़कें जगह-जगह से तोड़ दी गई है लेकिन उनको वापस बनाया जा रहा है। वहीं सेटेलाइटअस्पताल का भव्य भवन बना है। इसमें रोगियों को पहले की अपेक्षा अच्छी चिकित्सा सुविधाएं मिल रही है। युवाओं के लिए सरकारी कॉलेज स्वीकृत हुआ है। विकास से कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहा है। आम आदमी पार्टी के ऑब्जर्वर प्रकाश सैनी ने कहा कि विकास के नाम पर क्षेत्र में सिर्फ ढिंढोरा पीटा जा रहा है।

प्रहलाद मास्टर ने कहा कि जितना विकास का दावा किया जा रहा है उतना विकास क्षेत्र का नहीं हुआ है। धरातल पर विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। विकास के नाम पर सिर्फ श्रेय लेने का काम किया गया है। रमेश दीक्षित ने कहा कि क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ हल्ला किया जा रहा है। इस दौरान रतन लाल कुमावत, फूलचन्द भास्कर, भरत सिंह कालेर, सुनील फगेडिय़ा, अनंगपाल राड़, बजरंग सहारण, अमरचन्द राड़, भागीरथ हवलदार, गोवद्र्धन चौधरी, प्यारेलाल, सीताराम खींचड़, मदन लाल राड़, सुखदेव पूनिया, सोहन मेघवाल, जगदीश सहारण, विनोद जैदिया, छगन लाल चैनपुरिया, सीताराम, सांवर मल, सोनाराम, बीरबल, सुरेन्द्र, खुशी मोहम्मद, शिवरतन, सुरेश खैंटा, रविन्द्र सैनी, राकेश खिलारिया आदि ने भी सवाल जवाब किए।

फेक न्यूज पर होना चाहिए प्रतिबंध
नवलगढ़. कार्यक्रम में फेक न्यूज के बारे में भी आमजन को बताया गया। फेक न्यूज को लेकर लोगों ने अपनी राय रखी। इस दौरान लोगों ने फेक न्यूज से सतर्क रहकर अधिकाधिक मतदान करने का संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि फेक न्यूज पर प्रतिबंध होना चाहिए।


बोले युवा - सही और साफ छवि वाले चुनेंगे
उदयपुरवाटी. राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू की गई जागो जनमत यात्रा शुक्रवार को कस्बे के घूमचक्कर पर आई। यात्रा के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जागरुक कर सभी को वोट डालने के लिए शपथ दिलाई गई। जनमत यात्रा में आए जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध जनों से गत 10 साल में कराए गए विकास कार्यों के बारे में सवाल जवाब किए गए। उपखंड मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज का नहीं होना बड़ा सवाल उभर कर सामने आया।

पार्षद अजय तसीड़ ने कहा कि उपखंड मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज के नाम पर छलावा किया जा रहा है। तसीड़ ने कहा कि वर्तमान विधायक ने हालांकि इस बार भी अपने चुनावी एजेंडे में इस ज्वलंत मुद्दे को शामिल किया है। सैनी समाज संस्थान के अध्यक्ष दौलतराम सैनी ने कहा कि प्रतिदिन पेयजल सप्लाई नहीं होने से लोग काफी परेशान है। रामकरण सैनी ने कहा कि सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव हैं और ट्रोमा सेंटर नहीं होने से दुर्घटनाग्रस्त घायलों को सीकर रेफर करना पड़ता है। शैयद अली मनियार ने कहा कि शिक्षा देने के बजाय आज जातिगत और साम्प्रदायिक तनाव फैलाकर भाई से भाई को लड़ाया जा रहा है। देवकरण चौधरी,देवीसिंह जाखड़, संदीप गोदारा, मुकेश वर्मा, भीम सेना के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र राठी व खटीक समाज के विनोद असवाल ने कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते हैं वैसे समस्या कम होने के बजाय अधिक होती जा रही है।

सोशल मीडिया की खबरों पर न करें विश्वास
उदयपुरवाटी. राजस्थान पत्रिका का जागो जनमत कार्यक्रम होने से पहले आए हुए लोगों को फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी गई। अच्छी तरह परख लेने के बाद ही सोशल मीडिया की खबरों पर विश्वास करने और वायरल करने से बचने की सलाह दी गई। साथ ही फेक न्यूज को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग