राजस्थान पत्रिका ने बे-बस गांवों की समस्या को कई बार उठाया। इसके परिणाम स्वरूप सोमवार को राजस्थान रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर पचलंगी सरपंच चंदा देवी पालीवाल, पापड़ा सरपंच संगीता यादव, राजेंद्र यादव, रोहिताश सैनी पचलंगी, ग्राम सेवा सहकारी समिति पचलंगी अध्यक्ष लक्ष्मण कुड़ी, नेतराम पालीवाल, लाल मोहमद, अशोक दास स्वामी सहित अन्य ने राजस्थान पत्रिका का आभार जताया।