15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhunjhunu News : तेज रफ्तार ट्रोला ने स्कूटी को मारी टक्कर, होटल मालिक व महिला कर्मचारी की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के पलसाना बाइपास पर एक तेज रफ्तार ट्रोले की टक्कर लगने से स्कूटी सवार एक महिला और व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रोला चालक ट्रोले को मौके से लेकर फरार हो गया।

2 min read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

सीकर/नवलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के पलसाना बाइपास पर एक तेज रफ्तार ट्रोले की टक्कर लगने से स्कूटी सवार एक महिला और व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रोला चालक ट्रोले को मौके से लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस ट्रोला चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार बाईपास के भदाला की ढाणी तिराहे पर रविवार को मंढ़ा मोड़ से पलसाना की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने सीकर से खाटूश्यामजी जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार झुंझुनूं के डूंडलोद निवासी महेंद्र सिंह (50) व उनके होटल पर काम करने वाली महिला बंगाल निवासी रितिका (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दोनों को उपचार के लिए एंबुलेंस और वहां से गुजर रही एक कैम्पर गाड़ी से पलसाना के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मौके से ट्रोले को लेकर मौके से भागा चालक

हादसे के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे पहले ट्रोला चालक ट्रोले को लेकर मौके से भाग गया। सूचना के बाद रानोली पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर ट्रोला चालक की पहचान का प्रयास कर रही है। हादसे की सूचना पर डिप्टी कैलाश कंवर राठौड़ व रानोली थानाधिकारी रामलाल जाटोलिया भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बाद में परिजनों के आने पर पुलिस ने देर शाम पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

होटल का एग्रीमेंट करने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह डूंडलोद में होटल संचालित करते थे। अब खाटूश्यामजी में भी होटल खोलने का विचार था। इसके लिए उन्होंने किराए पर एक होटल देख रखी थी। उसी का एग्रीमेंट करने के लिए होटल की महिला कार्मिक के साथ स्कूटी पर सवार होकर खाटूश्यामजी जा रहे थे। खाटूश्यामजी में महेंद्र सिंह का भांजा भी उनका इंतजार कर रहा था। हादसे से कुछ मिनट पहले ही जब भांजे से बात हुई तो उन्होंने 15 मिनट में खाटू पहुंचने की बात कही थी, लेकिन खाटू पहुंचने इससे पहले ही हादसा हो गया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग