12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं: हुक्का पीते वक्त फोन पर हुई कहासुनी पर भड़का विवाद, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर चाचा की हत्या

सुलताना अहिरान गांव में मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया और एक व्यक्ति की जान चली गई। पारिवारिक विवाद में चचेरे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा हिंसक हो गया, जिसमें कुल्हाड़ी से हमला कर छोटू राम मेघवाल की हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification
Jhunjhunu murder

मृतक छोटू राम। फोटो पत्रिका नेटवर्क

सिंघाना (झुंझुनूं)। सुलताना अहिरान गांव में मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया और एक व्यक्ति की जान चली गई। पारिवारिक विवाद में चचेरे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा हिंसक हो गया, जिसमें कुल्हाड़ी से हमला कर छोटू राम मेघवाल की हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम छोटू राम के पुत्र राहुल, उसके चचेरे भाई जोनी पुत्र रामस्वरूप व अन्य परिजन घर पर बैठकर हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान फोन पर हुई बातचीत को लेकर कहासुनी और गाली-गलौच शुरू हो गई। राहुल ने अपने पिता छोटू राम को मौके पर बुला लिया। विवाद बढ़ने पर अन्य परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। हालांकि समझाइश के बाद मामला शांत हो गया लेकिन आपसी रंजिश बनी रही।

इसके चलते शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे विवाद फिर भड़क उठा। इस दौरान जोनी, मनीष, दीपक व अभिषेक सहित अन्य ने छोटू राम और उसके पुत्र राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि छोटू राम पर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को पहले बुहाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को जयपुर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। देरी के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका। रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हत्या का मामला दर्ज, जांच शुरू

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी किरण देवी की रिपोर्ट पर जोनी, मनीष, दीपक व अभिषेक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लेंगे है। आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक छोटू राम मेघवाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। पीछे दो बेटियां और एक बेटा हैं, जिनके सामने अब जीवनयापन की चुनौती खड़ी हो गई है।