6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे के कारण दो घण्टे देरी से शुरू हुई दौड़

सूरजगढ़ के युवाओं ने दौड़ में दिखाया दम
2 min read
Google source verification
sena bharti in nagaur

sena bharti raily

सरदारशहर/झुंझुनूं. सेना भर्ती रैली के चौथे दिन गुरुवार अल सुबह गांधी विद्या मंदिर में स्थित शिवाजी स्टेडियम में कोहरे के कारण दो घण्टे देरी से दौड़ शुरू हुई। जिसमें चूरू व सूरजगढ ब्लॉक के युवाओं ने हिस्सा लिया। दोनों ब्लॉक से 5744 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। लेकिन आयोजन स्थल 46 41 यानी 8 1 फीसदी युवाओं ने ही हिस्सा लिया। भोर में करीब चार बजे से शुरू हुई 16 00 मीटर की दौड़ में 48 1 यानी करीब 10 फीसदी अभ्यर्थी ही सफल हो सके। इन चिह्नित युवाओं को अगले चरण मेडिकल टेस्ट के लिए योग्य माना गया। सुबह कड़ाके की ठण्ड की परवाह किए बगैर युवा दौड़ में शामिल हुए। दौड़ के दौरान कई युवा गिर गए। जवानों ने उन्हें ट्रैक से उठाकर मैदान पर ले गए। उन्हें वहीं पर प्राथमिक उपचार देकर आयोजन स्थल से बाहर कर दिया गया। वहीं बुधवार देर रात कई युवा लाइन में लग गए। प्रारंभिक दस्तावेज के समय अभ्यर्थियों के बैग व डाक्यूमेंट्स बारीकी से चैक किए गए। ताकि भर्ती प्रक्रिया में कोई भी किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा न कर सके। सेना भर्ती प्रक्रिया होने से युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी आयोजन स्थल के बाहर जुटे। अपने परिजन को सेना भर्ती की दौड़ में भागते हुए देखने के लिए अभिभावक तरह तरह के उपाय ढूंढते नजर आया। कोई दीवार पर खड़ा नजर आया तो कई पेड़ों के ऊपर चढ़कर तेज भाग और तेज भाग की आवाज लगाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाते रहे। शिवाजी स्टेडियम में सेना के अधिकारी एवं जवान जुटे हुए थे वही मैदान के बाहर उपखण्ड अधिकारी मूलचन्द लूणिया व थानाधिकारी रणवीरसिंह के नेतृत्व में पुलिस के 6 50 जवान जुटे हुए थे। ठण्ड को देखते हुए प्रशासन की ओर से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई। वही राजीव गांधी स्टेडियम में रेन बसेरा की व्यवस्था की गई। जहां पर युवाओं ने समय बिताया। दौड़ के बाद दिन भर युवा अन्य प्रक्रियाओं में व्यस्त रहे। वही शुक्रवार को रतनगढ व बुहाना के युवा सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग