16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेखावाटी समाचार: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम मांगी रंगदारी, आए 40 से अधिक कॉल्स, बोले- रुपए जमा कराओ नहीं तो मार देंगे गोली

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से विदेशी नंबरों से वाट्सअप कॉल कर कुछ लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम करने वाले युवक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। घबराया युवक पुलिस थाने पहुंचा।

2 min read
Google source verification
jhunjhunu crime

पीड़ित युवक कुलदीप. Photo- Patrika

चिड़ावा(झुंझुनूं)। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से विदेशी नंबरों से वाट्सअप कॉल कर कुछ लोगों ने कस्बे के देवीजी मंदिर क्षेत्र निवासी और इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम करने वाले युवक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। पी​ड़ित युवक कुलदीप चौहान ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम को मोबाइल पर विदेशी नंबरों से वाट्सअप कॉल आने का सिलसला शुरू हुआ।

आरोपियों ने सोमवार सुबह तक करीब 40 बार से ज्यादा वाट्सअप कॉल्स कर दिए। जिनमें से कई कॉल्स के दौरान बदमाशों ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के आदमी बताकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने कॉल में दावा किया कि पाकिस्तान में भूखमरी के हालात हैं, उनकी सहायता के लिए पैसे चाहिए। रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने गालियां देते हुए कहा कि हमारे बताए गए अकाउंट में पैसा जमा करो, नहीं तो तुम्हें अगवा कर लेंगे या गोली मार देंगे।

डीएसपी के सामने भी दी धमकी

घबराया युवक पुलिस थाने पहुंचा। जहां संयोग से डीएसपी विकास धींधवाल भी आए हुए थे। डीएसपी के सामने भी आरोपियों ने युवक के मोबाइल पर कॉल किया। जिसे डीएसपी ने ही उठाया और बात की। गु्रप में जुड़े लोग आपस में अलग-अलग भाषाओं में बात कर रहे थे। हालांकि युवक को अन्य भाषाओं की जानकारी नहीं। ऐसे में केवल हिंदी में की बातें ही समझ में आई। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि कॉल्स विदेशी नंबरों से किए जा रहे हैं। इस गु्रप का नाम यूं आर अंडर अरेस्ट रखा हुआ है। जिसमें 20 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम करता युवक

पीड़ित युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है। उसके पिता भंवरसिंह मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। बदमाशों को युवक के बारे में बहुत सी जानकारी भी है। यहां तक बदमाशों ने युवक जहां काम करता है, उस दुकान का नाम तक बता दिया।

इनका कहना है

युवक से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर युवक को सुरक्षा मुहैया करवाई दी गई। मामले की जांच पिलानी थानाधिकारी को सौंपी गई है।साइबर सेल की मदद से कॉल करने वालों की पहचान व लोकेशन की जांच की जा रही है।

आशाराम गुर्जर, सीआई, चिड़ावा