
शोभायात्रा निकाली, अग्रसेन की मूर्ति स्थापित, प्रतिभाओं का सम्मान
शोभायात्रा निकाली, अग्रसेन की मूर्ति स्थापित, प्रतिभाओं का सम्मान
झुंझुनूं. जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल समाज समिति के संयुक्त तत्वावधान में गांधी चौक से अग्रसेन शोभायात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई। शोभायात्रा नेहरूबाजार, गांधी चौक से स्टेशन रोड होते हुए अग्रसेन भवन पहुंची।
चिड़ावा. अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल जनकल्याण समिति के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव की कड़ी में बुधवार को अंतिम दिन मुख्य समारोह हुए। जिसमें सुबह भगेरिया पेट्रोल पंप से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो कि पेट्रोल पंप के पास से शुरू होकर कबूतरखाना बस स्टैंड, मुख्य बाजार, गांधी चौक, कल्याणप्रभू मंदिर होते हुए अग्रसेन धाम पहुंची। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में अग्रसेन की मूर्ति, 18 गोत्र के निशान, बजरंग बली, लक्ष्मी माता, महाराज अग्रसेन सहित 21 निशान शामिल थे। बाइक रैली भी निकाली गई। अग्र बंधु नाचते-गाते अग्रसेन धाम पहुंचे। जहां पूजन के बाद महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी प्रताप मल केडिया थे। जन कल्याण समिति के अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका, झंडीप्रसाद हिम्मरामका ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। निशानों को महाराजा अग्रसेन और बजरंग बली को समर्पित किया गया।
खेतड़ी. अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में बुधवार को अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में रुपाणा धाम बालाजी मन्दिर भीमसर के पवन महाराज मुख्य अतिथि थे। डा.दिलीप मोदी, घनश्याम दास गुप्ता,गोपाल झुन्झुनूवाला, सुरेश कानोडिया, मुरलीधर नालपुरिया, सज्जन कुमार केडिया,रीना गुप्ता विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए बच्चो की शिक्षा व संस्कारो पर ध्यान देने का आव्हान किया। इस अवसर पर समाज के छात्र-छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। अतिथियो ने समाज की विविध क्षेत्र की प्रतिभाओ का सम्मान किया। इस अवसर पर भगवान अग्रसेन की महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती में कैलाश गर्ग, विश्वनाथ अग्रवाल, राजकुमार गोयल, पीएल गुप्ता,राजेश नालपुरिया, बजरंगलाल गर्ग, सुधीर गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता,विजय गोयल,मनोज गुप्ता, गणपतराम अग्रवाल, भरत अग्रवाल,प्रदीप झुन्झुनूवाला, विनय अग्रवाल सहित समाज के दर्जनो लोगो ने भाग लिया।
मुकुंदगढ़. अग्र्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में बुधवार शाम को अग्रसेन जयंती मनाई गई।इस मौके कस्बे के वार्ड तीन स्थित अग्रसेन पूजा स्थल पर पूजा अर्चना, महाआरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। उदयपुरवाटी. कस्बे में अग्रवाल समाज समिति द्वारा अग्रसेन जयंती के मौके पर सुबह प्रभात फेरी व शाम को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन महाराज की जीवंत झांकी सजाई गई। सजे धजे ऊंट, घोड़ी, नगाड़ों के साथ शोभायात्रा में अग्रबंधुओं ने जयकारे लगाए।
सूरजगढ़. महाराजा अग्रसेन जयंती बुधवार को अग्रसेन भवन में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ अग्रबंधुओं की उपस्थिति में अग्रसेन प्रतिमा के पूजन से हुआ। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में समाज के छात्रों को प्रशंसा पत्र दिए गए। आयोजन के पहले दिन सम्पन्न म्यूजिकल चेयर, रंगोली, मेहन्दी, प्रश्नोत्तरी के साथ सुन्दरलेख और श्रुतिलेख प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। संस्था अध्यक्ष कमल किशोर कानोडिय़ा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह की अध्यक्षता सज्जन अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि नन्दकिशोर डिडवानिया थे। विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण गोयल, डॉ. महेश अग्रवाल व श्रीकिशन बिलोटिया थे। समारोह में समाज के वयोवृद्ध सदस्य के साथ दानदाताअें का भी सम्मान किया गया।संस्था के मंत्री सुशील सेक्सरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पालीराम मुंशी और प्रतुल गुप्ता ने किया। इस मौके पर बृजलाल गाडोदिया, संजय गोयल, शिवरतन अग्रवाल, कैन्हयालाल हलवाई, बाबूलाल डिडवानिया, अनुप तुलस्यान आदि मौजूद थे।
Published on:
11 Oct 2018 12:52 pm
