15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

27 साल की उम्र में शहीद, पिता व भाई ने किया लाडले को अंतिम सेल्यूट, बिलख पड़ी वीरांगना

सिक्किम के जेमा में आर्मी ट्रक हादसे में शहीद हुए माजरी गांव निवासी 27 साल के मनोज कुमार यादव की अंतिम विदाई में कुछ ऐसा ही माहौल रहा।

2 min read
Google source verification
photo1672034996.jpeg

,,

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/पचेरी. अपनों की आंखों से अविरल बहते आंसू...बेसुध होते परिजन...देश भक्ति के गीत और चार किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा। कभी लाडले को खोने का गम तो कभी शहादत पर गर्व...।



सिक्किम के जेमा में आर्मी ट्रक हादसे में शहीद हुए माजरी गांव निवासी 27 साल के मनोज कुमार यादव की अंतिम विदाई में कुछ ऐसा ही माहौल रहा। शहीद के सम्मान में युवाओं ने पचेरी कलां से करीब 20 डीजे व बाइकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा पचेरी कलां बस स्टैण्ड, छोटी पचेरी बस स्टैण्ड, टोल नाका से होती हुई माजरी गांव पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं ने भारत माता की जय, मनोज कुमार अमर रहे व जब तक सूरज चांद रहेगा, मनोज कुमार तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए।

शहीद मनोज कुमार यादव की अंतिम विदाई की व्यवस्थाओं की कमान युवाओं ने सम्भाली। वहीं युवाओं ने गांव के रास्तों व अंत्येष्टि स्थल की साफ-सफाई की। दिनभर युवा गांव की व्यवस्थाओं में लगे रहे। पार्थिव देह को मुखाग्नि शहीद के बड़े भाई प्रमोद यादव ने दी।


यह भी पढ़ें : पत्नी की टीचर भर्ती परीक्षा से पहले आई पति के शहीद होने की खबर, पूरा गांव गमगीन

गर्व की बात, लेकिन भरपाई मुश्किल: गुढा
सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्रसिंह गुढा ने पुष्पचक्र अर्पित किए। इसके बाद कहा कि हिन्दुस्तान के किसी भी कोने में अगर कोई शहीद होता है तो उसमें झुंझुनूं जिले का जवान जरूर होता है। शहीद हमारे लिए गर्व की बात हे, लेकिन जिस के घर से जवान जाता है, उसकी भरपाई करना मुश्किल है। देश के लिए जो कुर्बानी दी है वो हमेशा याद रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें : फिर कुत्तों ने फैलाई दहशत, 5 साल की बच्ची के फेफड़ों में किया छेद